{"_id":"664dea6c9d3c3be30e0638b2","slug":"young-man-arrested-for-threatening-to-make-fake-obscene-photo-viral-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shajapur: फेक अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार, इस तरह से कई लड़कियों को जाल में फंसाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shajapur: फेक अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार, इस तरह से कई लड़कियों को जाल में फंसाया
Wed, 22 May 2024 06:21 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 22 May 2024 06:21 PM IST
सार
पुलिस के अनुसार आरोपी एआई एप का इस्तेमाल कल लड़कियों के डीप फेक फोटो बनाकर उन्हें इंस्टाग्राम पर वायरल करने की धमकी देता था। वह इस तरह से कई लड़कियों को अपने जाल में फंसा चुका है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अश्लील फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी देने वाले बदमाश को इंदौर पुलिस ने शाजापुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी AI एप्प का इस्तेमाल कर लड़कियों के डीप फेक फोटो बनाकर उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देता था। इंदौर के परदेसी पुरा थाने में पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि किसी युवक ने उसकी आईडी हासिल कर फोटो और वीडियो सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर अपलोड किया। 24 अप्रैल को आरोपी युवक ने पीड़िता को धमकी दी कि मेरे पास तुम्हारे और भी फोटो वीडियो हैं।
विज्ञापन
दूसरे दिन युवक ने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मैसेज किया, इसमें लिखा कि मेरा मैसेज देखकर अगर ब्लॉक किया तो तुम्हारे और भी फोटो वीडियो वायरल कर दूंगा। इसके बाद से वह लगातार धमकी भरे मैसेज करने लगा। उसने कहा कि तुम्हारे पास आज तक का समय है, कल से मेरा समय शुरू होगा। धमकी भरे मैसेज से परेशान छात्रा ने अपने परिजनों को जानकारी दी, जिसके बाद उन्होंने परदेशीपुरा थाना इंदौर पहुंचकर केस दर्ज कराया।
विज्ञापन
आरोपी को साइबर टीम की मदद से पकड़ा
पुलिस ने आरोपी का पता लगाने के लिए साइबर टीम शाजापुर की मदद ली। साइबर टीम से मिली जानकारी के बाद पुलिस की एक टीम शाजापुर आई और जिला लेखा विभाग में पदस्थ कंप्यूटर ऑपरेटर यश पिता कमलेश भावसार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी AI एप्प का इस्तेमाल कल लड़कियों के डीप फेक फोटो बनाकर उन्हें इंस्टाग्राम पर वायरल करने की धमकी देता था। वह इस तरह से कई लड़कियों को अपने जाल में फंसा चुका है। ऑफिस में कंप्यूटर का काम करने के दौरान वह फ्री समय में फेसबुक, इंस्टाग्राम से लड़कियों के मोबाइल नंबर हासिल कर लेता था और युवतियों को धमकी देता था।
विज्ञापन
