फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shajapur News ›   weather update: Kashmir-like view in Shajapur district: Hail fell in Shujalpur, Kalapipal area

Shajapur Weather: शाजापुर जिले में कश्मीर सा नजारा, शुजालपुर-कालापीपल क्षेत्र में बारिश के साथ जमकर गिरे ओले

Sun, 30 Apr 2023 04:17 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 30 Apr 2023 04:17 PM IST
सार

शाजापुर जिले शुजालपुर, कालापीपल इलाके में रविवार को लगभग आधे घंटे तक ओलावृष्टि हुई, इस दौरान कुछ समय तक आंवले से भी बड़े आकार के ओले गिरे, सड़क के साइड में बने गड्ढों में बर्फ से भर गई। 

विज्ञापन
weather update: Kashmir-like view in Shajapur district: Hail fell in Shujalpur, Kalapipal area
शाजापुर जिले में रविवार को जमकर गिरे ओले। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाजापुर जिले में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। शुजालपुर और कालापीपल क्षेत्र में तो पिछले तीन दिनों से बारिश का दौर चल रहा है। रविवार को शुजालपुर और कालापीपल क्षेत्र में जमकर बारिश और ओलावृष्टि हुई। जिससे मौसम में ठंडक घुल गई। कुछ क्षेत्रों में तो नजारे बर्फीले इलाकों जैसा दिखा। आष्टा- शुजालपुर मार्ग पर किशोनी जोड से लेकर जेठडा जोड़ के मध्य लगभग दो किलोमीटर के दायरे में ओलावृष्टि के चलते सफेद चादर सी बिछ गई। इसके अलावा कालापीपल क्षेत्र में भी जमकर ओलावृष्टि हुई। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को क्षेत्र में लगभग आधे घंटे तक ओलावृष्टि हुई, इस दौरान कुछ समय तक आंवले से भी बड़े आकार के ओले गिरे, सड़क के साइड में बने गड्ढों में बर्फ से भर गई। जहां आमजन और बच्चे बर्फ में खेलते नजर आए। ओलावृष्टि के चलते किसान परेशान हैं, ओले गिरने से क्षेत्र के कई खेत पूरी तरह सफेद नजर आए। दरअसल रविवार की अल सुबह तेज बारिश हुई। इसके बाद दोपहर में आधे घंटे तक तेज बारिश हुई और ओले गिरे।

 

weather update: Kashmir-like view in Shajapur district: Hail fell in Shujalpur, Kalapipal area
शुजालपुर में ओलावृष्टि से बर्फ की चादर बिछ गई - फोटो : सोशल मीडिया
गर्मी में मानसून जैसे हाल
जिले में गर्मी के मौसम में मानसून जैसे हाल हो गए हैं। कभी धूप निकलती है तो कभी बारिश होती है। रविवार को तो मौसम का मिजाज ऐसा हुआ कि कई जगह जमकर ओले गिरे। शाजापुर शहर में भी बूंदा-बांदी का दौर रविवार को चलता रहा। मौसम विभाग की मानें तो अभी नया सिस्टम एक्टिव हुआ है। जिसके चलते करीब एक सप्ताह तक ऐसे ही हालात रहेंगे। 

मई में भी चलेगा बारिश का दौर
मौसम के जानकारों का कहना है कि अप्रैल में जैसा मौसम रहा वैसा ही मई में भी रहने की संभावना है। मई माह की शुरुआत भी खराब मौसम के साथ होने की संभावना है। लगातार बारिश के कारण अप्रैल माह में 40 डिग्री पार कर जाने वाला तापमान पिछले कुछ दिन से 35 डिग्री पर अटका हुआ है। इधर, केवल शहर ही नहीं बल्कि जिले के आसपास के गांवों में भी बूंदा-बांदी, बारिश और ओलावृष्टि का दौर जारी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed