{"_id":"649abaa5632ba6b38a0b8a37","slug":"vande-bharat-train-mla-kunal-chowdhary-says-work-done-by-pm-modi-even-station-master-can-do-that-work-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vande Bharat Train: जो काम PM मोदी करके गए, वो एक स्टेशन मास्टर भी कर सकता है, कालापीपल MLA के बिगड़े बोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vande Bharat Train: जो काम PM मोदी करके गए, वो एक स्टेशन मास्टर भी कर सकता है, कालापीपल MLA के बिगड़े बोल
Tue, 27 Jun 2023 05:54 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 27 Jun 2023 05:54 PM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पांच वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने रानी कमलापति स्टेशन से भोपाल से जबलपुर और भोपाल से इंदौर के लिए वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इसके साथ ही उन्होंने पटना से रांची, धारवाड़ से बेंगलुरु और गोवा (मडगांव) से मुंबई तक चलने वाली वंदेभारत ट्रेनों का वर्चुअल शुभारंभ किया।
विज्ञापन
कालापीपल विधायक कुणाल चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को मध्यप्रदेश के भोपाल में रानी कमलापति स्टेशन से नई भोपाल-इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाए। इसको लेकर कांग्रेस के कालापीपल विधायक कुणाल चौधरी ने कटाक्ष करते कहा, स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के लिए देश के प्रधानमंत्री को आना पड़ा। यह काम तो स्टेशन मास्टर भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा, रेल मंत्री भी यह काम कर सकते हैं, वह भी एक ऐसी ट्रेन जिसका किराया एक आम आदमी वहन नहीं कर सकता। साथ ही उन्होंने ट्रेन के रूट को लेकर कहा कि भोपाल से लेकर इंदौर के बीच में सिर्फ एक ही स्टेशन दिया गया है। इससे यही लगता है कि पूंजीपति और उद्योगपतियों के लिए यह ट्रेन चलाई जा रही है। आम नागरिक के लिए इसमें सफर करना दुश्वार है।
विज्ञापन
वहीं, उन्होंने मोदी सरकार पर वादा पूरा नहीं करने के कई आरोप लगाए। चाहे वह बेरोजगारी का मामला हो या किसानों की आय दोगनी करने का, सभी मामलों में उन्होंने कांग्रेस सरकार का पक्ष रखते हुए भाजपा सरकार को आड़े हाथ लिया है।
