फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shajapur News ›   Unknown people forcibly took the youth to the car in broad daylight, interesting disclosure in the case

Shajapur: दिनदहाड़े युवक को जबरदस्ती कार में बिठा ले गए अज्ञात लोग, मामले में हुआ रोचक खुलासा

Tue, 26 Jul 2022 11:27 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Tue, 26 Jul 2022 11:27 PM IST
सार

शाजापुर में दिनहदाड़े युवक के अपहरण की अफवाह उड़ गई। आसपास के लोगों की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि दोस्त ही युवक को अपने साथ ले गया था, अपहरण जैसी कोई बात नही थी। शराब के नशे में चिल्लाने से लोगो को लगा कि अपहरण हुआ है। 

विज्ञापन
Unknown people forcibly took the youth to the car in broad daylight, interesting disclosure in the case
श्री कृष्ण व्यामशाला के पास रहने वाले लोगों ने अपरहण की सूचना पुलिस को दी थी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाजापुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में श्रीकृष्ण व्यायामशाला के पास किराए के मकान में रहने वाले एक युवक को कुछ युवक जबरदस्ती कार में बिठाकर ले गए, जिससे शहर में युवक के अपहरण की अफवाह उड़ गई। मामले की सूचना पुलिस तक भी पहुंची, किंतु शुरुआत में कोतवाली पुलिस मामले में किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं मिलने की बात कहती रही। हालांकि मामला गरमाने के बाद पुलिस गंभीर हुई और मामले की पड़ताल की, जिसमें सामने आया कि युवक का अपहरण नहीं हुआ है बल्कि उसके दोस्त ही उसे जबरदस्ती कार में बैठा कर ले गए हैं उनके आपस में लेन-देन का भी मामला होने की बात भी सामने आई है। 
विज्ञापन


श्री कृष्ण व्यामशाला के पास रहने वाले लोगों ने बताया कि व्यायाम शाला से सटे हुए कालूराम टेलर के मकान में एक युवक किराए से रहता था यहां कुछ युवक आए और किराए से रहने वाले युवक को जबरदस्ती कार में बिठाया और तेज रफ्तार से कार को भगा कर ले गए, जिससे रहवासियों को मामला गड़बड़ लगा। घटनास्थल के पास ही लगे सीसीटीवी कैमरों में भी पूरा घटनाक्रम रिकॉर्ड हुआ, जिसका वीडियो भी सामने आया है। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की, किंतु कोई खास जानकारी हाथ नहीं आई। मौके पर दो मोटरसाइकिल खड़ी हुई थीं जिन्हें पुलिस अपने साथ ले गई। 
विज्ञापन


एसडीओपी दीपा डोडवे का कहना है कि उक्त घटना में राजकुमार उर्फ हरि निवासी लोहरवास जो कि वर्तमान में कृष्ण व्यायामशाला में एक मकान के किराए में रह रहा था। जितेंद्र नाम के व्यक्ति से इसने गाड़ी उधार पर ले रखी थी, जो कि इसका  दोस्त था। दोनों ने बैठकर साथ में शराब पी, तभी गाड़ी वापस लेने की बात पर गाली गलौज हुई। जिस पर जितेंद्र राजकुमार को कार में बैठाकर लोहरवास के पास उसके घर ले जा रहा था। शराब के नशे में गाड़ी में बैठने के दौरान युवकों ने चिल्लाचोट की। इस वजह से आसपास के लोगों को लगा कि उसे कोई किडनैप करके ले जा रहा है। किंतु उक्त घटना दोनों दोस्तों के आपसी पैसों को लेकर विवाद है और किसी तरह की कोई किडनैपिंग नहीं हुई है। मेरे द्वारा  राजकुमार से बात की गई और घटना की पुष्टि की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed