फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shajapur News ›   Shajapur: Vishwa Hindu Parishad protests against Haryana violence

Shajapur: हरियाणा हिंसा के विरोध में विश्व हिन्दू परिषद का प्रदर्शन, मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की

Thu, 03 Aug 2023 08:36 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 03 Aug 2023 08:36 AM IST
सार

बुधवार को शाजापुर में हरियाणा के नूंह में हुई हिंसा का विश्व हिन्दू परिषद ने विरोध किया। ज्ञापन सौंपकर हिन्दूवादी संगठनों ने पीड़ितों को मुआवजा देने की मांग की है।

विज्ञापन
Shajapur: Vishwa Hindu Parishad protests against Haryana violence
विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के नूंह जिले में भड़की हिंसा में अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है। हिंसा की इस आग का असर अब शाजापुर में दिखने लगा है। दो अगस्त को देश के कई हिस्सों में हिंदू संगठनों की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया। शाजापुर जिले में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के साथ-साथ भाजपा ने बुधवार को धरना प्रदर्शन किया। मां राजराजेश्वरी मंदिर से शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए इन सभी दलों के कार्यकर्ताओं ने वाहन विरोध रैली निकाली, जो आजाद चौक में पहुंची और हरियाणा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए हरियाणा सरकार एवं जिहादी मानसिकता वाले लोगों का पुतला जलाया। वहीं, राष्ट्रपति के नाम प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


हिंदूवादी संगठनों ने अपने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि हिंदू समाज द्वारा आयोजित धार्मिक ब्रजमंडल यात्रा जो कि प्रतिवर्ष हरियाणा के मेवात में नूंह जिले में कई वर्षों से निकाली जाती आ रही है, हिंदुओं के आस्था व श्रद्धा के केंद्र पांडव कालीन नलहंद शिव मंदिर के धार्मिक यात्रा में सुनियोजित एवं योजनाबद्ध तरीके से कुछ लोगों ने तीर्थयात्रियों जिसमें महिला, पुरुष, बच्चे, वृद्ध आदि सम्मिलित थे। उन पर गोलियां और लाठियों के साथ-साथ तलवार, पत्थरों से हमला किया। सैकड़ों गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर उनके साथ लूटपाट करते हुए आग के हवाले कर दिया। घटना में दो पुलिसकर्मियों सहित अन्य चार हिंदू कार्यकर्ताओं की हत्या की गई और साथ ही सैकड़ों हिंदू घायल हुए, जिससे देश में हिंदू धर्म को मानने वाले अनुयायियों को गहरा घात पहुंचा है। अतः हिंदूवादी संगठनों ने मांग की है कि संबंधित जिहादी मानसिकता वाले अपराधियों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई करते हुए इन्हें जेल की सलाखों में डाला जाए और उन्हें फांसी दी जाए। वहीं ज्ञापन देने के दौरान सभी हिंदूवादी संगठनों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर हमारी मांगे नहीं मानी जाती है तो यह आंदोलन और उग्र होगा। इसका जिम्मेदार प्रशासन एवं हरियाणा प्रशासन रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed