{"_id":"66488d8be0bcfa4f6a00a39a","slug":"shajapur-vehicle-of-pilgrims-returning-from-badrinath-to-khargone-overturned-two-women-died-2024-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shajapur News: बद्रीनाथ से खरगोन लौट रहे दर्शनार्थियों का वाहन पलटा, दो महिलाओं की मौत, सात लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shajapur News: बद्रीनाथ से खरगोन लौट रहे दर्शनार्थियों का वाहन पलटा, दो महिलाओं की मौत, सात लोग घायल
Sat, 18 May 2024 04:44 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 18 May 2024 04:44 PM IST
सार
बद्रीनाथ से खरगोन लौट रहे दर्शनार्थियों का शाजापुर में तूफान वाहन पलट गया। इस दौरान दो महिलाओं की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
दर्शनार्थियों का वाहन पलटा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले के अंतर्गत आने वाले ग्राम पनवाड़ी के पास फोरलेन पर शनिवार की सुबह सुनेरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पनवाड़ी में आवारा पशु को बचाने के चक्कर में एक चार पहिया तूफान वाहन पलट गया। इसमें एक महिला की मौके पर और एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, सात लोग घायल हैं, जिनका उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
घटनाक्रम की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची 108 और डायल हंड्रेड की टीम ने एक मृतक महिला और सभी घायलों को उपचार के लिए शाजापुर जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान एक और महिला की मौत हो गई। वहीं, दो लोगों की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें प्राथमिक उपचार के पश्चात इंदौर के लिए रेफर किया गया है और बाकी शेष सभी घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि उक्त हादसे में शिकार हुए लोग बद्रीनाथ से दर्शन कर सिंगुण गांव तहसील कसरावद जिला खरगोन लौट रहे थे। उसी दौरान शाजापुर जिले के पनवाड़ी में यह हादसा घटित हुआ, जिसमें एक महिला की मौके पर और एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
