फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shajapur News ›   Shajapur: The story of the miscreants stopping the girl student from going to school turned out to be false

Shajapur: झूठी निकली दबंगों द्वारा छात्रा को स्कूल जाने से रोकने की कहानी, रास्ते का विवाद निकला असली वजह

Sat, 30 Jul 2022 12:13 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 30 Jul 2022 12:13 AM IST
सार

शाजापुर कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम बावलिया खेड़ी में 23 जुलाई को दो पक्षों में विवाद हुआ था। जिसमें दबंगों द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग की छात्रा को स्कूल जाने से रोकने के आरोप लगे थे। मामले में प्रशासन ने जांच कराई जिसमें यह आरोप झूठे निकले हैं और असली विवाद अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों द्वारा कुए- कुंडी के रास्ते पर किए गए अतिक्रमण को लेकर होना सामने आया है। 

विज्ञापन
Shajapur: The story of the miscreants stopping the girl student from going to school turned out to be false
गांव में लोगों से चर्चा करती प्रशासन की टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाजापुर कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम बावलिया खेड़ी में 23 जुलाई को दो पक्षों में विवाद हुआ था। जिसमें दबंगों द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग की छात्रा को स्कूल जाने से रोकने के आरोप लगे थे। मामले में प्रशासन ने जांच कराई जिसमें यह आरोप झूठे निकले हैं और असली विवाद अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों द्वारा कुए- कुंडी के रास्ते पर किए गए अतिक्रमण को लेकर होना सामने आया है। 
विज्ञापन


मामले में शुक्रवार को जिला प्रशासन ने जनसंपर्क विभाग के माध्यम से वास्तविक स्थिति स्पष्ट की है। जिसमें बताया गया है कि ग्राम बावलिया खेड़ी में सामने आए विवाद के मामले में राजस्व विभाग, शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम ने गांव में पहुंचकर जांच की। जिसमें कुएं और कुंडी के रास्ते की जमीन पर अतिक्रमण को लेकर विवाद होने की बात सामने आई। ग्राम की कई बालिकाएं पढ़ाई के लिए दूसरे गांव जाती हैं और उन्हें किसी तरह की कोई रोक-टोक नहीं है। ग्रामीणों ने भी अधिकारियों के समक्ष यह बात स्वीकारी है।
विज्ञापन


अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती शैली कनाश ने बताया कि उक्त के संबंध में सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास तथा जिला शिक्षा अधिकारी शाजापुर का जांच दल गठित किया गया था। जांच दल के प्रतिवेदन अनुसार प्राथमिक विद्यालय बावलियाखेड़ी जो कि पांचवीं तक संचालित है, उक्त विद्यालय में से गत कई वर्षों से 2 से 5 बालिकाएं कक्षा 5वीं उत्तीर्ण करने के उपरांत आगामी पढ़ाई के लिए निकटस्थ एकीकृत शासकीय माध्यमिक विद्यालय सतगांव में अध्ययन करने जाती हैं। कक्षा 6टी में पढ़ने वाली विभिन्न समुदायों की 16 बालिकाएं अध्ययन हेतु जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कनाश ने बताया कि संबंधित बालिका कक्षा 12वीं उ.मा.वि. सतगांव में अध्ययन कर रही हैं। उक्त बालिका के साथ अन्य समाज की बालिकाएं भी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सतगांव में अध्ययन कर रही हैं। एक पिछड़ा वर्ग समाज की बालिका इसी वर्ष 12 वीं उत्तीर्ण हुई है। जांच प्रतिवेदन में यह तथ्य स्पष्ट है कि किसी प्रकार से वर्ग भेदभाव के बिना बालिकाएं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सतगांव में अध्ययन कर रही हैं व इस संबंध में पालकों द्वारा बताया गया कि उनकी बालिकाओं को अध्ययन किए जाने में कोई व्यवधान नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed