{"_id":"64d7643527666b777b0ca5f9","slug":"shajapur-stabbing-at-dhaba-over-money-transaction-one-dead-one-seriously-injured-2023-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shajapur: पैसे के लेन-देन को लेकर ढाबे पर चाकूबाजी, एक की मौत, एक गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shajapur: पैसे के लेन-देन को लेकर ढाबे पर चाकूबाजी, एक की मौत, एक गंभीर घायल
Sat, 12 Aug 2023 04:21 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Sat, 12 Aug 2023 04:21 PM IST
सार
शाजापुर में बाइपास पर खाना खाने गए युवकों का ढाबा संचालक से विवाद हो गया। ढाबे के कर्मचारियों ने उन पर चाकू से हमला किया। हमले में एक युवक की मौत हो गई। एक गंभीर है।
विज्ञापन
शाजापुर का कोतवाली थाना। मृतक धर्मेंद्र सिंह का आधार कार्ड।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाजापुर जिला मुख्यालय से बाइपास पर खाना खाने गए युवकों का ढाबा संचालक से विवाद हो गया। इसके बाद उसके कर्मचारियों ने युवकों पर चाकू से हमला बोल दिया। इसमें एक युवक की मौत हो गई। एक गंभीर घायल है। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके स्थल पहुंची। घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस थाना प्रभारी संतोष कुमार बाघेला के अनुसार कुछ युवक बारवाल घाटी बाइपास पर ढाबे पर खाना खाने गए थे। ढाबा संचालक और युवकों के बीच पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ। ढाबा संचालक और उसके कर्मचारियों ने खाना खाने आए युवकों पर चाकू से हमला बोल दिया। धर्मेंद्र गुर्जर गंभीर घायल है। वहीं निर्भय सिंह गुर्जर की मौत हो गई।
विज्ञापन
ढाबा संचालक ने निर्भय सिंह को सीने में और पेट में चाकू मारे। इससे निर्भय सिंह की मौत हो गई। चाकू से एक युवक धर्मेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना कोतवाली शाजापुर के टीआई संतोष कुमार वाघेला दल-बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। स्थिति का जायजा लिया। चाकूबाजी में घायल युवकों को जिला अस्पताल उपचार के लिए लाया गया। उपचार के दौरान डॉक्टर ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। घायल की रिपोर्ट पर पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। मामले को जांच में लिया है। आरोपी अभी फरार हैं।
विज्ञापन
