फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shajapur News ›   Shajapur: Six hunters arrested from Shujalpur, killed 30 banned birds in Jetha Deer Conservation Area.

Shajapur: शुजालपुर से छह शिकारी गिरफ्तार, 30 प्रतिबंधित पक्षियों को मारा, हिरासत में मुस्कराते नजर आए आरोपी

Mon, 31 Jul 2023 02:34 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 31 Jul 2023 02:34 PM IST
सार

Shajapur: शुजालपुर के हिरण संरक्षण क्षेत्र जेठड़ा से वन विभाग के अमले ने पक्षियों का शिकार करने वाले छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी कंजर समुदाय के हैं।

विज्ञापन
Shajapur: Six hunters arrested from Shujalpur, killed 30 banned birds in Jetha Deer Conservation Area.
प्रतिबंधित पक्षियों का शिकार करने वाले छह आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाजापुर जिले के शुजालपुर से करीब नौ किलोमीटर दूर हिरण संरक्षण क्षेत्र जेठड़ा से छह शिकारियों को वन विभाग के अमले ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सभी आरोपी कंजर समुदाय के हैं। सभी माधवपुर कंजरडेरा के निवासी बताए जा रहे हैं। शिकार कर प्रतिबंधित पक्षी को मारने के मामले में वन विभाग के अमले ने यह कार्रवाई की है। 30 मृत पक्षी भी मिले हैं। गिरफ्त में आए आरोपी मुस्कराते हुए नजर आये।
विज्ञापन


दोपहर 2:00 बजे वैकल्पिक पौधारोपण क्षेत्र जेठडा के सेक्टर चार के पास फेंसिंग के अंदर एक व्यक्ति तथा बाहर चार व्यक्ति गुलेल से शिकार करते हुए देख वन विभाग को सूचना मिली। अमले के पहुंचने से पहले ही आरोपियों ने शिकार से प्रतिबंधित पक्षी फाख्ता (होला कबूतर) को निशाना लगाकर मार गिराए।
विज्ञापन


शिकारियों ने कुछ देर में ही 30 पक्षियों को मारकर गिरा दिया। सभी शिकारी शाम को पार्टी करने के लिए इन पक्षियों को मारने पहुंचे थे। वन विभाग के अमले ने कुल छह लोगों को तीन बाइक व एक गुलेल के साथ गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों पर वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। शिकारियों के पास से मृत अवस्था में मिले 30 पक्षी भी जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए पशु चिकित्सालय भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े गए सभी आरोपी कंजर टेरा माधोपुर के निवासी बताए गए। पुलिस इंक्वायरी कर आपराधिक रिकॉर्ड भी तलाश कर रही है। जिन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, उनमें टोनू पिता चरत सिसोदिया (18), पंकज पिता रामबाबू हाड़ा (25), सुनील पिता झंडेल चौहान (23), अरुण पिता पलटन हाड़ा (30), गंगाराम पिता मोहन हाड़ा (55), अजय झंडेल सहित कुल छह आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed