{"_id":"647b0df6ec24e906160485e5","slug":"shajapur-road-accident-dumper-and-bike-collision-two-people-died-and-one-injured-2023-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shajapur Road Accident: डंपर और बाइक की टक्कर, दो लोगों की मौत एक घायल, एबी रोड ट्रैफिक पॉइंट पर हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shajapur Road Accident: डंपर और बाइक की टक्कर, दो लोगों की मौत एक घायल, एबी रोड ट्रैफिक पॉइंट पर हुआ हादसा
Sat, 03 Jun 2023 03:25 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 03 Jun 2023 03:25 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले में शनिवार को सड़क हादसा हुआ। हादसे में डंपर और बाइक आपस में टकरा गए। इस दौरान दो लोगों की मौत, जबकि एक घायल हुआ है। हादसा एबी रोड ट्रैफिक पॉइंट पर हुआ।
विज्ञापन
हादसे में दो लोगों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाजापुर शहर में शनिवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। डंपर और बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दो लोगों के शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए। हादसे की सूचना लगते ही यातायात थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह राजपूत मौके पर पहुंचे और घायल को जिला अस्पताल पहुंचाने के साथ मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल पहुंचाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
बता दें कि हादसे के बाद सड़क रक्तरंजित हो गई, जिसे फायर ब्रिगेड से धुलना पड़ा। कोतवाली थाना टीआई संतोष वाघेला ने बताया, सड़क हादसे में भगवान सिंह पुत्र बापू सिंह उम्र 70 साल निवासी जलोदा थाना सुनेरा और मोहनलाल पुत्र भैरूलाल राठौड़ उम्र 50 साल निवासी गुलाना की मौत हुई है।
विज्ञापन
वहीं, हादसे में दुलीचंद पुत्र भंवरलाल राठौर उम्र 55 साल निवासी गुलाना घायल हुआ है। घायल का उपचार ट्रामा सेंटर शाजापुर में चल रहा है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई थी, जिसे यातायात थाना की टीम ने मौके पर पहुंचकर सुचारू कराया।
थाना प्रभारी की हो रही सराहना...
हादसे की सूचना लगते ही यातायात थाना प्रभारी सूबेदार सत्येंद्र सिंह राजपूत तत्काल मौके पर पहुंचे और उन्होंने शवों को मौके से हटवाने के साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारू करवाया। यहां तक की क्षत-विक्षत शव को खुद उन्होंने समेटा और शव वाहन में रखवाया। मौके पर काफी भीड़ लग गई थी। अगर यातायात थाना पुलिस स्थिति को संभालने में तत्परता नहीं दिखाती तो हंगामा या प्रदर्शन जैसी स्थिति भी बन सकती थी। ऐसे में यातायात थाना प्रभारी राजपूत की तत्परता की खूब सराहना हो रही है।
