{"_id":"62fa62dd13dd9e2bb3649b73","slug":"shajapur-pakistan-zindabad-slogans-raised-in-muharram-procession-case-against-more-than-50-unknown-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shajapur: मोहर्रम के जुलूस में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, 50 से ज्यादा अज्ञात लोगों पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shajapur: मोहर्रम के जुलूस में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, 50 से ज्यादा अज्ञात लोगों पर केस
Mon, 15 Aug 2022 08:44 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 15 Aug 2022 08:44 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में मोहर्रम जुलूस के दौरान पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगने के मामले में 50 से ज्यादा लोगों पर केस दर्ज किया गया है। हालांकि किसी की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
शाजापुर जिले में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगने का वीडियो सामने आया था।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शुजालपुर सिटी थाना क्षेत्र में 10 अगस्त को मोहर्रम के जुलूस के दौरान पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। पुलिस ने अगले दिन 11 अगस्त को 50-60 अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा-153-बी (राष्ट्रीय एकता के खिलाफ प्रभाव डालने वाले भाषण देना या लांछन लगाना) और 188 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। किंतु केस दर्ज होने के चार दिन बाद भी पुलिस आरोपितों की पहचान तक नहीं कर सकी है। उल्लेखनीय है कि जिले में एक माह के अंतराल में देश विरोधी नारे लगने का यह दूसरा मामला है। 17 जुलाई को भी शाजापुर में निर्दलीय पार्षद समीउल्लाह खान के विजयी जुलूस में देश विरोधी नारे लगे थे।
मोहर्रम के जुलूस में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगने के मामले में शुजालपुर सिटी थाने में थाना प्रभारी प्रेमलता खत्री की रिपोर्ट पर केस दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी खत्री के अनुसार आरोपितों की पहचान के लिए कवायद की जा रही है। हालांकि अब तक किसी भी आरोपित की पहचान नहीं हो सकी है। उन्होंने कहा कि देश विरोधी नारे लगने के मामले में एक वीडियो भी सामने आया है। इसकी भी जांच की जा रही है। मोहर्रम पर्व के दौरान पुलिस ने भी संवेदनशील क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाए थे, साथ ही जुलूस आदि की वीडियोग्राफी भी कराई गई थी। इन कैमरों की रिकार्डिंग आदि की भी जांच की जा रही है।
हिंदु संगठनों ने की थी कार्रवाई की मांग
मोहर्रम के जुलूस में देश विरोधी नारे लगने का वीडियो सामने आने के बाद 10 अगस्त को हिंदु संगठन पदाधिकारी थाने पहुंचे थे। उन्होंने मामले में केस दर्ज कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की थी। हालांकि पुलिस ने उस समय जांच के बाद केस दर्ज करने की बात कहकर संगठन के लोगों को वापस लौटा दिया था। मामले में पुलिस ने घटनाक्रम सामने आने के अगले दिन 11 अगस्त को 50-60 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।