{"_id":"6673e6b4ae0718b7160495d6","slug":"shajapur-news-young-man-walking-on-foot-crushed-by-an-unknown-vehicle-died-painfully-on-spot-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shajapur News: पैदल जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्टर, मौके पर दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shajapur News: पैदल जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्टर, मौके पर दर्दनाक मौत
Thu, 20 Jun 2024 01:52 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 20 Jun 2024 01:52 PM IST
सार
पुलिस के अनुसार युवक पैदल सड़क पार कर रहा था, इस दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसा इतना दर्दनाक था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले के नेशनल हाईवे 52 बीजना जोड़ के पास एक अज्ञात व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत हो गई। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से मामले और व्यक्ति के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
कुछ देर बार समीपस्थ गांव पतौली के कुछ बाइक सवार मौके पर पहुंचे, जिन्होंने शव की पहचान गोविंद पिता बाबूलाल निवासी पतोली के रूप में की। पुलिस के अनुसार गोविंद पैदल सड़क पार कर रहा था, इस दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
