{"_id":"648e67f5271ce54ded0bd054","slug":"shajapur-news-thieves-tried-to-break-sbi-atm-did-not-get-success-even-after-hard-work-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shajapur News: चोरों ने की एसबीआई के एटीएम को तोड़ने की कोशिश, कड़ी मशक्कत के बाद भी नहीं मिली सफलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shajapur News: चोरों ने की एसबीआई के एटीएम को तोड़ने की कोशिश, कड़ी मशक्कत के बाद भी नहीं मिली सफलता
Sun, 18 Jun 2023 07:42 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sun, 18 Jun 2023 07:42 AM IST
सार
हाईवे पर जिला सहकारी बैंक के पास स्थित SBI के एटीएम पर शुक्रवार शनिवार की दरमियानी रात 2:30 बजे तीन अज्ञात चोर घुसे और मशीन में तोड़फोड़ कर एटीएम से पैसे निकालने की कोशिश की, लेकिन वह चोरी की वारदात को अंजाम नहीं दे सके।
विज्ञापन
एटीएम में चोरी करने की कोशिश करते चोर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाजापुर जिले में चोरी की वारदातें बढ़ती जा रही हैं, इन दिनों चोरों के हौसले बुलंद दिखाई दे रहे हैं, जिसके चलते मक्सी में पुराने हाईवे पर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम में अज्ञात चोरों ने घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम देने की कोशिश की, लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली।
जानकारी के अनुसार शहरी हाईवे पर जिला सहकारी बैंक के पास स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम है। यहां पर शुक्रवार शनिवार की दरमियानी रात 2:30 बजे तीन अज्ञात चोर एटीएम में घुसे और मशीन में तोड़फोड़ कर एटीएम से पैसे निकालने की कोशिश की, लेकिन वह चोरी की वारदात को अंजाम नहीं दे सके। करीब 35 मिनट की मशक्कत के बाद उन्हें एटीएम से खाली हाथ ही लौटना पड़ा। मक्सी टीआई गोपाल सिंह चौहान ने बताया कि सूचना मिलने पर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। वहीं, आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।