फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shajapur News ›   Shajapur News: Thieves tried to break SBI ATM, did not get success even after hard work

Shajapur News: चोरों ने की एसबीआई के एटीएम को तोड़ने की कोशिश, कड़ी मशक्कत के बाद भी नहीं मिली सफलता

Sun, 18 Jun 2023 07:42 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 18 Jun 2023 07:42 AM IST
सार

हाईवे पर जिला सहकारी बैंक के पास स्थित SBI के एटीएम पर शुक्रवार शनिवार की दरमियानी रात 2:30 बजे तीन अज्ञात चोर घुसे और मशीन में तोड़फोड़ कर एटीएम से पैसे निकालने की कोशिश की, लेकिन वह चोरी की वारदात को अंजाम नहीं दे सके।

विज्ञापन
Shajapur News: Thieves tried to break SBI ATM, did not get success even after hard work
एटीएम में चोरी करने की कोशिश करते चोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाजापुर जिले में चोरी की वारदातें बढ़ती जा रही हैं, इन दिनों चोरों के हौसले बुलंद दिखाई दे रहे हैं, जिसके चलते मक्सी में पुराने हाईवे पर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम में अज्ञात चोरों ने घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम देने की कोशिश की, लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शहरी हाईवे पर जिला सहकारी बैंक के पास स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम है। यहां पर शुक्रवार शनिवार की दरमियानी रात 2:30 बजे तीन अज्ञात चोर एटीएम में घुसे और मशीन में तोड़फोड़ कर एटीएम से पैसे निकालने की कोशिश की, लेकिन वह चोरी की वारदात को अंजाम नहीं दे सके। करीब 35 मिनट की मशक्कत के बाद उन्हें एटीएम से खाली हाथ ही लौटना पड़ा। मक्सी टीआई गोपाल सिंह चौहान ने बताया कि सूचना मिलने पर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। वहीं, आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed