{"_id":"64b34f2030dee1c78e05b895","slug":"shajapur-news-the-chief-minister-will-inaugurate-the-state-first-cm-rise-school-on-july-17-2023-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shajapur: मुख्यमंत्री 17 जुलाई को करेंगे प्रदेश के पहले सीएम राइज स्कूल का लोकार्पण, जानिए इसकी खास बातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shajapur: मुख्यमंत्री 17 जुलाई को करेंगे प्रदेश के पहले सीएम राइज स्कूल का लोकार्पण, जानिए इसकी खास बातें
Sun, 16 Jul 2023 07:30 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sun, 16 Jul 2023 07:30 AM IST
सार
मध्यप्रदेश का पहला सीएम राइज स्कूल शाजापुर के गोलाना में बनकर तैयार हो गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 17 जुलाई को इसका लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन
गुलाना में बना प्रदेश का पहला सीएम राइज स्कूल
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्यप्रदेश के पहले सीएम राइज विद्यालय का भव्य लोकार्पण एवं "स्कूल चले हम अभियान 2023 का शुभारंभ 17 जुलाई को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शाजापुर जिले के गुलाना में करेंगे। स्कूली शिक्षा राज्य मंत्री इंदरसिंह परमार ने पत्रकारवार्ता में कार्यक्रम से संबधित जानकारी दी। मंत्री परमार ने कहा कि मध्यप्रदेश का यह पहला सीएम राइज स्कूल हम सबके सामने बनकर तैयार है, जो कि इसके स्वरूप को ही देखकर पता चल जाएगा कि यहां की शिक्षा का स्तर क्या होगा। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के साथ प्रदेश में बनने जा रहे सीएम राइज स्कूल देश भर में शिक्षा के क्षेत्र में एक मॉडल के रूप खड़े होंगे। यहां की शिक्षा सभी व्यवस्थाओं से सुसज्जित होगी। बच्चों को आसान तरीके से कैसे शिक्षा मिले, इसके लिए खेल के माध्यम से शिक्षा को हमने जोड़ने का प्रयास किया है।
सीएम राइज विद्यालय के रूप में जो सौगात हमारे प्रदेश में मिलने जा रही है, उसमें अब एक गरीब परिवार का व्यक्ति भी अपने बच्चों को अत्याधुनिक विद्यालय भवन में बेहतर शिक्षा दिला सकेंगे। उन्होंने कहा की शाजापुर जिले में अभी छह सीएम राइज विद्यालय स्वीकृत हुए है, जिसमें गोलाना में पहला विद्यालय बनकर तैयार हो गया है, बाकी निर्माणाधीन हैं और जल्द ही छह विद्यालय हम सबके सामने बनकर तैयार होंगे। साथ ही जिले में नगर परिषद स्तर पर सीएम राइज विद्यालय बने इसके लिए प्रयास किया जा रहा है, जिससे कि जिले में अधिक से अधिक सीएम राइज स्कूल के माध्यम से बेहतर शिक्षा बच्चों को दी जा सके।
विज्ञापन
राज्य मंत्री परमार ने आगे कहा की देश के इतिहास में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के माध्यम से पहली बार इस तरह की शिक्षा देने का काम किया जा रहा है, जिसमें भारत के गौरवशाली इतिहास का वर्णन है, नहीं तो पुरानी शिक्षा नीति में तो भारत की संस्कृति को ही खत्म कर दिया गया था। आज नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के माध्यम से आने वाली पीढ़ी को भारत के वैभवशाली इतिहास के बारे में जानकारी मिल सकेगी। मंत्री परमार ने 17 जुलाई को होने वाले सीएम राइज विद्यालय के लोकार्पण एवं स्कूल चले हम अभियान के शुभारंभ करने आ रहे प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम की पूर्ण जानकारी से अवगत कराते हुए बताया कि सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री चौहान गोलाना पहुंचेंगे और इस विद्यालय का लोकार्पण करने के साथ स्कूल चले हम अभियान का शुभारंभ करेंगे। जिसमें प्रदेश के सभी स्कूलों के बच्चे भी वर्चुअल इस कार्यक्रम से जुड़ेंगे।