फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shajapur News ›   Shajapur News: Ruckus in PIC meeting in municipality, public upset due to lack of development work

Shajapur: नगरपालिका में PIC की बैठक में हंगामा, अध्यक्ष-उपाध्यक्ष की गुटबाजी के चलते नहीं हो पा रहा विकास

Wed, 19 Jul 2023 08:52 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 19 Jul 2023 08:52 AM IST
सार

शाजापुर नगर पालिका में पीआईसी की बैठक में हंगामा देखने को मिला। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के बीच सामंजस्य न होने के चलते  विकास कार्यों पर पलीता लग गया है।

विज्ञापन
Shajapur News: Ruckus in PIC meeting in municipality, public upset due to lack of development work
शाजापुर नगर पालिका में पीआईसी की बैठक में हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाजापुर शहर की नगर पालिका में इन दिनों हंगामा देखने को मिल रहा है, भाजपा के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष और पार्षदों की गुटबाजी यहां साफ दिखाई दे रही है, जिसका नतीजा शहरवासियों को भुगतना पड रहा है। शाजापुर नगर पालिका में के अध्यक्ष और भाजपा के ही उपाध्यक्ष हैं, एक ही पार्टी के होने के बाद भी दोनों के बीच सामंजस्य नहीं हो पा रहा है, जिसके कारण एक बार फिर पीआईसी की बैठक में हंगामा देखने को मिला। परिषद के सभी मेंबरों की PIC की बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें शहर विकास के कई निर्णय लिए जाने थे, लेकिन उपाध्यक्ष और अध्यक्ष की गुटबाजी के चलते अध्यक्ष अपने सभापति और पार्षदों के साथ बैठक से निकल गए और बहिष्कार कर दिया। उपाध्यक्ष संतोष जोशी ने अध्यक्ष प्रेम जैन की कुर्सी तक हटा दी, जिसको लेकर हंगामा बढ़ गया और दोनों ही गुटों के बीच बहसबाजी हो गई। इसके बाद विपक्ष ने सीएमओ के खिलाफ सदन में जमकर नारेबाजी कर दी। जब अध्यक्ष से बात की गई तो उन्होंने बताया कि सीएमओ नगर पालिका द्वारा विकास कार्यों में बाधा उत्पन्न की जा रही है, जिसके कारण बैठक का बहिष्कार किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन


वहीं, विपक्ष के नेता अजीज मंसूरी और भाजपा उपाध्यक्ष नगर पालिका से मीडिया ने बात की तो उन्होंने बताया कि सीएमओ को अभी आए 15 दिन ही हुए हैं, वह अभी यहां की स्थिति ही नहीं भाप पाए हैं। वह क्या विकास कार्यों में बाधा उत्पन्न करेंगे, वहीं उन्होंने कहा कि मीटिंग में अध्यक्ष के एक साल के कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों को पूछना था, लेकिन अध्यक्ष जी ने मीटिंग का बहिष्कार कर बहसबाजी से बचकर वहां से निकल गए और पूरा ठिकरा सीएमओ के सर फोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed