फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shajapur News ›   Shajapur News: Private school vehicle overturned 17 including teacher injured eight seriously injured

Shajapur News: निजी स्कूल का वाहन पलटा, शिक्षका समेत 17 घायल, आठ को आई गंभीर चोट

Sat, 06 Jul 2024 07:34 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 06 Jul 2024 07:34 PM IST
सार

शाजापुर में स्कूली वाहन के सामने अचानक गाय आ गई, जिससे वह पलट गई। हादसे में आठ बच्चों को गंभीर चोट आई है। मौका पर उपस्थित लोगों ने बच्चों को गाड़ी से बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। 

विज्ञापन
Shajapur News: Private school vehicle overturned 17 including teacher injured eight seriously injured
शाजापुर में पलटी स्कूल वैन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाजापुर जिले के अकोदिया नगर के एक प्राइवेट स्कूल का वाहन स्कूल आते समय अकोदिया शुजालपुर मार्ग पर दुर्घटना का शिकार हो गया। मैजिक वाहन में 17 बच्चे और एक शिक्षिका सवार थी, जो दुर्घटना में घायल हो गए।  घायलों में 8 बच्चे गंभीर बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकोदिया ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद शुजालपुर सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां सभी का उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जिले के अकोदिया नगर के शारदा कांवेंट स्कूल की वैन ग्राम अजनई, कोहलिया ओर चापडिया के बच्चों को लेकर आ रही थी। इस दौरान शुजालपुर रोड पर भटियानी जी वेयरहाउस के पास वह अचानक पलटी खा गई। वैन में 17 बच्चे और एक शिक्षिका सवार थी। हादसे में 8 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए, साथ ही ड्रायवर को भी चोटें आई हैं। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि गाड़ी के सामने अचानक गाय आ गई, जिससे यह हादसा हुआ। मौका पर उपस्थित लोगों और राहगीरों ने बच्चों को गाड़ी से बाहर निकाला और अकोदिया निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी मिलते ही एसडीओपी पिंटू कुमार बघेल भी अस्पताल पहुंचे और उपचारित बच्चों की जानकारी ली। इस दौरान अकोदिया थाने से एएसआई खुमानसिंह पुनिया, प्रधान आरक्षक विपिन सिंह तौमर, आरक्षक रवि रघुवंशी मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed