फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shajapur News ›   Shajapur News: Fake doctor who molested women in district hospital arrested

Shajapur: जिला अस्पताल में महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाला शख्स गिरफ्तार, खुद को डॉक्टर बता पकड़ता था हाथ

Thu, 28 Sep 2023 08:41 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 28 Sep 2023 08:41 AM IST
सार

Shajapur News: शाजापुर जिला अस्पताल में खुद को डॉक्टर बताकर महिलाओं का हाथ पकड़ने वाले फर्जी डॉक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Shajapur News: Fake doctor who molested women in district hospital arrested
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाजापुर जिला मुख्यालय पर भीमराव अंबेडकर ट्रामा सेंटर जिला चिकित्सालय में अजीबोगरीब घटनाएं देखने को मिल रही हैं। बुधवार को भी सुबह एक ऐसा ही मामला देखने को मिला है। यहां एक व्यक्ति पिछले दो दिनों से अस्पताल के महिला वार्ड में घुसकर महिलाओं के साथ छेड़छाड़ कर खुद को जिला चिकित्सालय का डॉक्टर बताता और उन्हें टच करता था, जिसे कुछ युवकों ने पड़कर पुलिस के सुपुर्द किया है। वहीं, बताया जा रहा है कि इस दौरान उक्त फर्जी डॉक्टर द्वारा वहां के लोगों से बहसबाजी भी हुई जिसको लेकर उसके साथ मारपीट होने की भी सूचना मिल रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन


अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार एक युवक पिछले दो दिनों से जिला चिकित्सालय में घुसकर महिला वार्ड में अपने आप को डॉक्टर बता कर महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ छेड़खानी करता था। उनके हाथ पकड़ता था, एक बालिका द्वारा उसका विरोध भी किया गया था। वहीं उक्त युवक बालिका से और अन्य महिलाओं से उनके कागज और मेडिसिन चेक करवाने की बात करते हुए खुद को डॉक्टर बताता था, जिस पर एक महिला पेशेंट के अटेंडर रितेश मेवाड़ा ने उस फर्जी डॉक्टर से बात की तब फर्जी डॉक्टर ने जिला चिकित्सालय का डॉक्टर होना बताया। महिला मरीज के टेंडर रितेश मेवाड़ा द्वारा जब नीचे जाकर गार्ड और अन्य स्टाफ से बात की तो उन्होंने बताया कि इस तरह का कोई डॉक्टर यहां नहीं है। उसे पकड़ कर लाइए। तब उक्त फर्जी डॉक्टर को मरीज के अटेंडर पकड़ कर ले आये इस दौरान उनके साथ झूमा झटकी भी हुई, जिससे फर्जी डॉक्टर की शर्ट भी फट गई। बाद में स्टाफ द्वारा बीएमओ सचिन नायक को मामले से अवगत कराया, जिसको लेकर BMO सचिन नायक द्वारा जिला चिकित्सालय चौकी इंचार्ज को बुलाकर उक्त फर्जी डॉक्टर को उनके सुपुर्द किया गया है। वहीं, फर्जी डॉक्टर को देखकर यही लग रहा है कि उसके साथ जिला चिकित्सालय में मारपीट भी हुई है। फिलहाल पुलिस ने उक्त फर्जी डॉक्टर को अपनी गिरफ्त में लेकर मामले को जांच में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed