फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shajapur News ›   Shajapur News Both sides attacked each other with stones due to old enmity eight people injured

Shajapur News: पुरानी रंजिश में दोनों पक्ष ने एक दूसरे पर किया पत्थरों से हमला, आठ लोग घायल

Sat, 22 Jun 2024 06:23 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 22 Jun 2024 06:23 PM IST
सार

पुरानी रंजिश को लेकर दोनों पक्ष ने एक दूसरे पर पत्थरों से हमला कर दिया। इस दौरान आठ लोग घायल हो गए। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Shajapur News Both sides attacked each other with stones due to old enmity eight people injured
घायलों का इलाज जारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाजापुर जिले के निछमा गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक समुदाय के दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे के ऊपर पत्थरों से हमला बोल दिया, जिसमें करीब आठ लोग घायल हुए हैं, जिनका उपचार जिला चिकित्सालय में किया जा रहा है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


सुनेरा थाना प्रभारी गोपाल निघवाल ने बात करते हुए बताया कि सुनेरा थाना क्षेत्र के निछमा गांव में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्ष आमने-सामने हो गए। विवाद में जमकर पत्थर और लाठी डंडे चले। उन्होंने बताया कि गांव के राजाराम और दूसरे पक्ष के द्वारा किसी पुरानी रंजीश के चलते विवाद हुआ था, जिसको लेकर दूसरे पक्ष ने राजाराम के परिवार पर पत्थरों से हमला करते हुए जमकर पत्थरबाजी कर दी।
विज्ञापन


इसमे राजाराम के परिवार के आठ लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही सुनेरा पुलिस मौका स्थल पहुंची और घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाई। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। वहीं, राजाराम की रिपोर्ट पर दूसरे पक्ष के खिलाफ सुनेरा पुलिस ने प्रकरण पंजीकृत कर लिया है। गिरफ्तारी की प्रक्रिया की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed