{"_id":"66597103392b05af9f0a40aa","slug":"shajapur-news-bees-camp-outside-the-children-s-ward-of-the-district-hospital-2024-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shajapur News: जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड के बाहर मधुमक्खियों का डेरा, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shajapur News: जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड के बाहर मधुमक्खियों का डेरा, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
Fri, 31 May 2024 12:11 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Fri, 31 May 2024 12:11 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड के बाहर मधुमक्खियों ने डेरा डाल रखा है। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
शाजापुर के जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड के बाहर मधुमक्खियों के छत्ते लगे हैं।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाजापुर के डॉ भीमराव अंबेडकर जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में बच्चा वार्ड के बाहर मधुमक्खी के छत्ते लगे हुए हैं। इससे कभी भी हादसा हो सकता है। जिले का प्रमुख अस्पताल होने के बावजूद भी इस दिशा में ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बच्चों के साथ आने वाले परिजनों को भी मधुमक्खियों का डर बना रहता है। गर्मी का मौसम होने से कभी भी बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है।
जिला अस्पताल की लापरवाही के कारण बच्चा वार्ड की इमारत पर मधुमक्खियों के छत्ते पनप रहे हैं। नवजात शिशु भी इसी वार्ड में भर्ती रहते हैं। ऐसे में मधुमक्खियों का हमला बड़ी घटना की वजह बन सकता है। ऐसा नहीं है कि अस्पताल के जिम्मेदार अधिकारियों को मधुमक्खियों के छत्तों की जानकारी नहीं है। मरीज के परिजनों ने बताया कि कई बार मधुमक्खियां उड़ते हुए वार्ड के अंदर तक प्रवेश कर जाती हैं। मरीजों और उनके परिजन की सुरक्षा का ध्यान भी रखना चाहिए। गनीमत है कि अब तक किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया लेकिन खतरा तो बना ही रहता है। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. मनोहर जोशी ने कहा कि मामला आपने हमारे सामने लाया है। जल्द ही मधुमक्खियों के छत्ते हटाने के लिए लोगों को बुलाकर अस्पताल से मधुमक्खियों के छत्ते को हटाया जाएगा।