फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shajapur News ›   Shajapur News Bank fake number was on Google one lakh rupees were deducted from account

Shajapur News: गूगल पर था बैंक का फर्जी नंबर, संपर्क करते ही खाते से कट गए एक लाख रुपये

Sat, 20 May 2023 11:37 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 20 May 2023 11:37 AM IST
सार

बैंकिंग काम के लिए गूगल का सहारा लेना एक सेवानिवृत्त अधिकारी को भारी पड़ गया, जिसकी कीमत उन्हें अपने खाते से एक लाख गंवाकर चुकाना पड़ी। मामले में उन्होंने इसकी शिकायत कोतवाली को आवेदन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला जांच में लिया है।
 

विज्ञापन
Shajapur News Bank fake number was on Google one lakh rupees were deducted from account
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाजापुर जिले में बैंकिंग काम के लिए गूगल का सहारा लेना एक सेवानिवृत्त अधिकारी को भारी पड़ गया, जिसकी कीमत उन्हें अपने खाते से एक लाख रुपये गंवाकर चुकाना पड़ी। मामले में पीड़ित ने इसकी शिकायत शाजापुर में कोतवाली थाना पुलिस को आवेदन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला जांच में लिया है।

विज्ञापन


कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना 29 मार्च 2023 की है। जब पीडब्ल्यूडी कालोनी निवासी प्रकाशचंद्र शर्मा ने अपनी किसी बैंक संबंधी समस्या के लिए बीओआई के अधिकारी के नंबर सर्च किए, जिसमें उन्हें एक नंबर मिला और उन्होंने उस पर संपर्क किया। सामने वाले ने खुद को बैंक का अधिकारी बताया, जिसे शर्मा ने अपनी समस्या बताई। इसके बाद सामने से उसने जैसे-जैसे करने को कहा। शर्मा ने उनके बताए अनुसार सारी प्रक्रिया की।
विज्ञापन


कुछ देर बाद उनके मोबाइल से तीन बार में एक लाख रुपये की राशि निकल गई। इस पर वे तुरंत बैंक की शाखा में गए और वहां शिकायती आवेदन दे दिया। वहीं, आनलाइन भी शिकायत दर्ज कराई। लेकिन रकम वापस न आने पर उन्होंने इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed