{"_id":"652e5cab4ba6a06b610bb4b9","slug":"shajapur-news-bajrang-dal-worker-dies-under-suspicious-circumstance-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shajapur News: बजरंग दल कार्यकर्ता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shajapur News: बजरंग दल कार्यकर्ता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस कर रही जांच
Tue, 17 Oct 2023 03:36 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 17 Oct 2023 03:36 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले में एक बजरंग दल के कार्यकर्ता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मृतक और पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाजापुर के सलसलाई थाना क्षेत्र में एक हिंदू संगठन से जुड़े पदाधिकारी ने फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि युवक को कुछ लोगों द्वारा बंधक बनाया गया था। इसके बाद से ही वह तनाव में था।
विज्ञापन
एएसपी टीएस बघेल से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक का नाम लक्ष्मी नारायण मेवाड़ा है। जो सलसलाई थाना क्षेत्र के हरसोदा गांव का निवासी था, जिसने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। बंधक बनाने और मृतक युवक द्वारा पूर्व में पुलिस को आवेदन देने के लिए सवाल पर उन्होंने कहा कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
वहीं, बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी का कहना है कि हत्या के इस मामले को पुलिस आत्महत्या में तब्दील करना चाहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस गाड़ी में लक्ष्मी नारायण को बंधक बनाया गया था। उसके अंदर प्रतिबंधित पीएफआई के झंडे तथा कई अन्य आपत्तिजनक सामग्रियां रखी हुई थी। हिंदू संगठन ने मांग की है कि मामले से जुड़े आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई हो। घटना की जानकारी लगने के बाद ज़िला अस्पताल में बड़ी संख्या में हिंदू संगठन के लोग जमा हो गए।
विज्ञापन
