फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shajapur News ›   Shajapur News Accident while working in Narmada project tractor driver died due to electric shock

Shajapur News: नर्मदा परियोजना में कार्य करते समय हादसा, करंट की चपेट में आने से ट्रैक्टर चालक की मौत

Mon, 17 Jun 2024 06:52 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 17 Jun 2024 06:52 PM IST
सार

Shajapur News: मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले में हादसा हुआ है। नर्मदा परियोजना में कार्य करते समय एक ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई।

विज्ञापन
Shajapur News Accident while working in Narmada project tractor driver died due to electric shock
ट्रैक्टर चालक की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाजापुर में नर्मदा परियोजना का कार्य चल रहा है, जिसमें बेरछा थाना क्षेत्र के ग्राम रेहली में सोमवार को नर्मदा परियोजना के काम में लगे एक ट्रैक्टर में बिजली का तार टच होने से करंट फैल गया। इससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई। शव को पीएम के लिए पुलिस जिला अस्पताल लेकर आई। 

विज्ञापन


बेरछा थाने के एएसआई भोपाल सिंह ने बताया कि ग्राम रेहली और बेरछी के बीच नर्मदा परियोजना में पाइप लाइन बिछाए जा रहे हैं। इस काम में रेहली निवासी संजू गुर्जर (24) भी लगा हुआ था। जो परियोजना में ट्रैक्टर चालक का कार्य कर रहा था।
विज्ञापन


दोपहर के समय वह ट्रैक्टर पर पाइप रखकर ले जा रहा था। तभी पाइप बिजली के तार से टकरा गया। इससे ट्रैक्टर में करंट फैल गया और झुलसने से संजू की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed