फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shajapur News ›   Shajapur: Horrific road accident on National Highway mother and son died on the spot three people injured

Shajapur News: नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कंटेनर और बाइक की टक्कर में मां और बेटे की मौत; तीन लोग घायल

Sun, 30 Jul 2023 07:00 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत अमर उजाला, न्यूज डेस्क, शाजापुर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, शाजापुर Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत Updated Sun, 30 Jul 2023 07:00 PM IST
सार

शाजापुर जिले से निकलने वाले नेशनल हाईवे 52 पर कंटेनर और बाइक की भीषण टक्कर हो गई। बाइक पर सवार पांच लोगों में से मां और बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
Shajapur: Horrific road accident on National Highway mother and son died on the spot three people injured
लालघाटी पुलिस स्टेशन - फोटो : Social Media

विस्तार

मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले के बीच से निकलने वाले नेशनल हाईवे 52 पर भैरव डूंगरी के पास भयानक सड़क हादसा हो गया। यहां कंटेनर और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार पांच लोगों में से दो की मौके पर मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। मरने वाले रिश्ते में मां और उसका बेटा थे। वहीं महिला, पुरूष और एक बच्चा घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कनासिया निवासी करण सिंह अपनी पत्नी हीरामणि, साली रचना और दो बच्चों के साथ सारंगपुर की तरफ जा रहा था। वहीं, भैरव डूंगरी के पास कंटेनर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में रचना और उसके बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं करण, उसकी पत्नी हीरामणि और बच्ची को चोट आई है। थाने के एएसआई रोशन सिंह तोमर ने बताया कि कंटेनर ने बाइक को टक्कर मारी थी। कंटेनर जब्त कर लालघाटी थाने में खड़ा कर दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। आगे मामले की जांच जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed