{"_id":"667854b25ae17eab380608c4","slug":"shajapur-drug-addict-husband-killed-his-wife-by-stabbing-her-son-saw-the-horrific-scene-of-murder-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shajapur Crime: नशेड़ी पति ने चाकू से गोदकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, बेटे ने देखा बाप का खूनी खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shajapur Crime: नशेड़ी पति ने चाकू से गोदकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, बेटे ने देखा बाप का खूनी खेल
Sun, 23 Jun 2024 10:31 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, शाजापुर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, शाजापुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 23 Jun 2024 10:31 PM IST
सार
शाजापुर में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। मासूम बेटे की आंखों के सामने ही उसकी मां का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। मारने वाला उसका अपना पिता था।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी है
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाजापुर जिले के दुपाड़ा की रहने वाली 28 वर्षीय महिला की उसके पति ने चाकू से कई वार कर हत्या कर दी। मामले की जानकारी लगते ही लालघाटी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल लाए। पीएम कर शव को उसके परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं लालघाटी पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच मे लिया है।
जानकारी के अनुसार गुर्जर बापचा जिला देवास की रहने वाली रुखसार का विवाह शाजापुर जिले के दुपाड़ा में टीपू उर्फ शाहरिया से हुआ था, जो शादी के बाद से ही नशे में अपनी पत्नी को पिटाई करता था। शनिवार को भी वह नशे की हालत में घर पहुंचा और उसने चाकू से अपनी पत्नी रुखसार के ऊपर हमला बोल दिया, जिसमें रुखसार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया लेकिन इस घटना का प्रत्यक्षदर्शी रुखसार का बेटा रहा। जिसके सामने उसके पिता ने उसकी मां को चाकू से गोद कर मार डाला। परिवारजन मौका स्थल पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर लालघाटी पुलिस मौका स्थल पहुंची और शव को पीएम के लिए जिला चिकित्सालय लाई, जहां से पीएम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। लालघाटी पुलिस ने मर्ग कायम कर हत्या का प्रकरण पंजीकृत कर लिया है आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है।