{"_id":"65953bfd8359968a9d0197f2","slug":"shajapur-collector-had-done-the-work-of-provoking-the-drivers-driver-statement-2024-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shajapur Collector: कलेक्टर ने ड्राइवरों को भड़काने का काम किया था...जो हुआ ठीक है, ड्राइवर का बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shajapur Collector: कलेक्टर ने ड्राइवरों को भड़काने का काम किया था...जो हुआ ठीक है, ड्राइवर का बयान
Wed, 03 Jan 2024 04:20 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 03 Jan 2024 04:20 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले में बुधवार को बड़ा एक्शन लेते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शाजापुर कलेक्टर किशोर कन्याल हटा दिया है। दरअसल, कलेक्टर पर ड्राइवर से बदसलूकी के आरोप हैं। वहीं, ड्राइवर ने कहा कि शाजापुर कलेक्टर ने ड्राइवरों को भड़काने का काम किया था, जो हुआ ठीक है।
विज्ञापन
पप्पू अहिरवार, ड्राइवर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाजापुर में मंगलवार को कलेक्टर और ड्राइवरों के बीच आयोजित बैठक के दौरान कलेक्टर किशोर कन्याल ने भड़कीले अंदाज में एक ड्राइवर से उसकी औकात तक पूछ डाली थी। घटनाक्रम के वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए और प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पास भी जा पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
कलेक्टर ने स्पष्टीकरण के रूप में अपना एक वीडियो जारी करते हुए यह भी कहा, उनका इरादा ड्राइवरों को ठेस पहुंचाने का नहीं था। उन्होंने गैर कानूनी तरीके से विरोध न करने को लेकर समझाइश दी थी। लेकिन उनका यह स्पष्टीकरण भी काम नहीं आया और बुधवार सुबह सीएम मोहन यादव ने शाजापुर कलेक्टर को वहां से हटा दिया और उनकी जगह रिजु बाफना को शाजापुर कलेक्टर बना दिया।
विज्ञापन
वहीं, पूरे घटनाक्रम के बाद ड्राइवर भी मीडिया के सामने आया। जहां उसने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि कलेक्टर साहब ने ड्राइवरों को भड़काने का काम किया था और प्रशासन ने जो भी निर्णय लिया है, उसको हम मानते हैं। ड्राइवर पप्पू अहिरवार का कहना था कि हम ड्राइवर लोग हमारी समस्या से कलेक्टर साहब को अवगत करवा रहे थे। तभी कलेक्टर साहब मेरे ऊपर भड़क गए और मेरी औकात के बारे में बात करने लगे।
जब ड्राइवर से यह प्रश्न किया गया कि कलेक्टर को हटा दिया गया है, इसमें आप क्या कहेंगे? तो उसका कहना था कि मैं एक छोटा सा ड्राइवर हूं, इसमें मैं कुछ नहीं कह सकता और मैं कुछ नहीं जानता कि मुझे क्या कहना है। बाद में ड्राइवर ने जरूर यह कहा कि कलेक्टर ने ड्राइवरों को भड़काने का काम किया था। इस पर प्रशासन ने जो निर्णय लिया है, वह पालन करते हैं और उसे मानते हैं।
