{"_id":"62fe1f8f8dad57757951b1c2","slug":"shajapur-bjp-district-president-protests-against-the-inclusion-of-brothers-of-congress-sarpanch","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shajapur: कांग्रेसी सरपंच के भाइयों को BJP में शामिल करने पर भाजपा जिलाध्यक्ष का विरोध, लगे मुर्दाबाद के नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shajapur: कांग्रेसी सरपंच के भाइयों को BJP में शामिल करने पर भाजपा जिलाध्यक्ष का विरोध, लगे मुर्दाबाद के नारे
Thu, 18 Aug 2022 04:46 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 18 Aug 2022 04:46 PM IST
सार
शाजापुर में कांग्रेस से जुड़े लोगों को भाजपा में लेने का विरोध करने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने भाजपा जिलाध्यक्ष का विरोध किया और मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने भाजपा जिलाध्यक्ष को घेरकर विरोध जाहिर किया।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाजापुर जिले की ग्राम पंचायत खोरिया ऐमा में भाजपा जिला अध्यक्ष अंबाराम कराडा को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। गांव के पूर्व सरपंच के भाइयों को भाजपा में शामिल करने का ग्रामीणों ने विरोध करते हुए मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।
दरअसल ग्राम खोरिया ऐमा के पूर्व कांग्रेसी सरपंच गोपाल पाटीदार के दो भाइयों को भाजपा में शामिल किया गया है। भाजपा जिला अध्यक्ष अंबाराम कराड़ा जैसे ही गांव में पहुंचे, बड़ी संख्या में ग्रामीण आ गए, जिसमें महिलाएं भी शामिल थीं। भाजपा जिला अध्यक्ष से ग्रामीणों ने कहा इनके भाई जब सरपंच थे तो हमसे प्रधानमंत्री आवास के लिए रुपये लिए। गांव में पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। दूर से पानी लाना पड़ता है। शासकीय कुओं के निर्माण कार्य अधूरे हैं। पंचायत में भ्रष्टाचार भी जमकर हुआ, उससे बचने के लिए भाइयों को भाजपा में भेज दिया।
ग्रामीणों ने विरोध करते हुए मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। पूर्व सरपंच के भाई ने जिला अध्यक्ष का गांव में कार्यक्रम रखा था और उसमें शामिल होने के लिए वे आए थे। तभी ग्रामीणों द्वारा विरोध प्रदर्शन कर भाजपा जिला अध्यक्ष को खूब सुनाई।