फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shajapur News ›   Shajapur: After the murder, the body was thrown in the drain after filling it in the sack

Shajapur: हत्या के बाद बोरे में भरकर नाले में फेंका शव, सिर पर कई गंभीर वार

Sat, 27 Aug 2022 03:45 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 27 Aug 2022 03:45 PM IST
सार

शाजापुर में नाले में बोरे में बंद लाश मिलने से सनसनी फैल गई। 22 वर्षीय युवक की लाश पर कई वार मिले हैं। युवक घर पर सो रहा था, सुबह लाश मिली है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Shajapur: After the murder, the body was thrown in the drain after filling it in the sack
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाजापुर जिले के मोहनबड़ोदिया थाना क्षेत्र के ग्राम दुधाना निवासी 22 वर्षीय युवक की हत्या का मामला सामने आया है। आरोपितों द्वारा शव को बोरे में भरकर नाले में फेंक दिया गया। नाले में बोरे से खून निकलता देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बोरे को खोला तो सभी दंग रह गए। बोरे में रक्तरंजित शव था। पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन


मोहनबड़ोदिया थाना टीआई सौरभ शर्मा ने बताया कि मृतक की शिनाख्त ग्राम दुधाना में रहने वाले 22 वर्षीय राजेश पिता सिद्धु लाल के रूप में हुई है। सिर पर कई वार कर हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है। शर्मा ने बताया कि मामले में कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। घटनास्थल पर मिले साक्ष्य और तकनीकी आधार पर जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा होने की उम्मीद है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


बता दें कि राजेश के तीन भाई हैं, एक बड़ा और दो छोटे। करीब एक साल पहले राजेश की शादी हुई थी। घटना के वक्त पत्नी अपने मायके में थी। पुलिस को शुरुआती जांच में जानकारी मिली है कि राजेश रात को अपने घर में ही सोया था। सुबह उसकी नाले में रक्तरंजित लाश मिली। ऐसे में कुछ लोग पुलिस की शंका के घेरे में हैं। तकनीकी साक्ष्य जुटाने के बाद इन लोगों से सख्ती से पूछताछ की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घर के पास ही है नाला
राजेश का शव जिस नाले में मिला वह घर से कुछ ही दूरी पर है। रात में अपने घर में सोए युवक की लाश नाले में मिली, किंतु किसी को कुछ भी पता नहीं चला। जबकि मृतक के सिर में कई वार करके हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। ऐसे में घटना के वक्त काफी शोर हुआ होगा। हालांकि अभी पुलिस ने मामले में शुरुआती जांच की है। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी और पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आएगी। वैसे ही पुलिस हत्यारों के नजदीक पहुंचेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed