फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shajapur News ›   MP News: After colliding with a tractor, a truck crushed people walking on the roadside, four died

MP News: ट्रैक्टर से टकराने के बाद ट्रक ने सड़क किनारे चल रहे लोगों को रौंदा, गर्भवती महिला सहित चार की मौत

Fri, 06 Oct 2023 09:21 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 06 Oct 2023 09:21 PM IST
सार

शाजापुर जिले में सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। ये लोग खेत से पैदल लौट रहे थे, तभी बेकाबू ट्रक ने इन्हें रौंद दिया। 

विज्ञापन
MP News: After colliding with a tractor, a truck crushed people walking on the roadside, four died
हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई, जिसने ट्रक जलाने की भी कोशिश की। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले के शुजालपुर-अकोदिया मार्ग पर दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। सभी एक ही परिवार के थे। ये सड़क किनारे चल रहे थे, तभी ट्रक ने इन्हें रौंद दिया। मृतकों में एक बच्चा और एक गर्भवती महिला भी शामिल है। ये
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक हादसा शुक्रवार शाम शाजापुर जिले के अकोदिया-शुजालपुर मार्ग पर हुआ है। बताया जा रहा है कि ट्रक और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत हो गई। इसके बाद बेकाबू हुए ट्रक (यूपी 77 टी 9571) ने सड़क किनारे चल रहे खेड़ीनगर के रहने वाले चार लोगों को रौंद दिया। हादसे में चारों की मौके पर ही मौत गई। मृतक एक ही परिवार के हैं। ये लोग घटना स्थल के पास ही स्थिति खेत से लौट रहे थे। हादसे की सूचना लगते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। ट्रक चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर भाग निकला। मृतकों की पहचान लीलाबाई पत्नी गणपतसिंह (65), अमन बरोलिया (25), उसकी गर्भवती पत्नी वर्षा (23) और हादसे के शिकार परिवार का भांजा नैतिक (12) के रूप में हुई है। 
विज्ञापन

 

MP News: After colliding with a tractor, a truck crushed people walking on the roadside, four died
चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। पुलिस ने वाहन जब्त कर लिया। - फोटो : सोशल मीडिया

शुजालपुर एसडीएम सत्येंद्रसिंह ने बताया कि हादसे में दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हुई है। राहुल का नाम का एक युवक घायल हुआ है, जिसका उपचार चल रहा है। हादसे के बाद मौके पर काफी भीड़ लग गई थी। पुलिस और प्रशासन ने मामले को शांत कराया। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाए गए हैं। पुलिस द्वारा ट्रक जब्त कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि हादसे स नाराज लोगों ने ट्रक में आग लगाने की कोशिश भी की। कलेक्टर किशोर कन्याल ने कहा कि हादसा बहुत ही दुखद है। पुलिस, प्रशासन और चिकित्सा टीम काम कर रही है। हमारे द्वारा मामले मं नियमानुसार आर्थिक सहायता भी दी जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed