{"_id":"62f0e48a43f60450545d745c","slug":"huge-tricolor-yatra-taken-out-under-the-leadership-of-the-minister-of-school-education-in-shajapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shajapur: तिरंगामय हुईं सड़कें, विशाल तिरंगा यात्रा में उमड़ा लोगों का हुजूम, स्कूल शिक्षा मंत्री भी हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shajapur: तिरंगामय हुईं सड़कें, विशाल तिरंगा यात्रा में उमड़ा लोगों का हुजूम, स्कूल शिक्षा मंत्री भी हुए शामिल
Mon, 08 Aug 2022 03:56 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Mon, 08 Aug 2022 03:56 PM IST
सार
मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि तिरंगा किसी दल का नहीं बल्कि देश का एजेंडा है और इसमें किसी तरीके की राजनीति नहीं देखनी चाहिए, जो इसमें राजनीति तलाश रहे हैं उन्हें सबक लेना चाहिए।
विज्ञापन
शाजापुर में निकाली गई विशाल तिरंगा यात्रा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाजापुर जिले में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में स्कूल शिक्षा मंत्री समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, स्कूली बच्चे और लोग शामिल हुए। बड़ी संख्या में लोगों ने तिरंगा यात्रा में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। तिरंगा यात्रा शहर के स्टेडियम ग्राउंड से शुरू हुई और शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए स्टेडियम ग्राउंड पर आकर ही समाप्त हुई। लोगों ने जगह-जगह तिरंगा यात्रा का स्वागत किया।
तिरंगा यात्रा में शामिल स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने इस दौरान मीडिया से चर्चा में कहा कि देश की आजादी के 75 वर्ष में अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। देश में अमृत काल की शुरुआत हो गई है। पूरे विश्व में भारत एक महाशक्ति बनकर उभरेगा, वहीं कांग्रेस नेताओं द्वारा तिरंगा यात्रा पर उठाए जा रहे सवालों पर मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि तिरंगा किसी दल का नहीं बल्कि देश का एजेंडा है और इसमें किसी तरीके की राजनीति नहीं देखनी चाहिए, जो इसमें राजनीति तलाश रहे हैं उन्हें सबक लेना चाहिए।