{"_id":"64ba7afb833adc4b84023a43","slug":"firing-on-the-coaching-operator-s-office-in-shujalpur-the-teacher-narrowly-escaped-2023-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shajapur: शुजालपुर में कोचिंग संचालक के ऑफिस पर फायरिंग, बाल-बाल बचा शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shajapur: शुजालपुर में कोचिंग संचालक के ऑफिस पर फायरिंग, बाल-बाल बचा शिक्षक
Fri, 21 Jul 2023 06:03 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 21 Jul 2023 06:03 PM IST
सार
शुजालपुर में कोचिंग संचालक के दफ्तर पर बैठे शिक्षक पर गोली चलाने का मामला सामने आया है। गोली उनके सिर के पास से निकल गई। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाजापुर जिले के शुजालपुर में कोचिंग संचालक के दफ्तर पर फायरिंग का मामला सामने आया है। मंडी थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 307 के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।
मंडी पुलिस थाना के उपनिरीक्षक घनश्याम बैरागी ने बताया कि प्रेम नगर कॉलोनी में कोचिंग क्लास में पढ़ाने वाले डाबरीपूरा शुजालपुर सिटी निवासी 25 वर्षीय विशाल पिता राजेंद्र सिंह सिसोदिया ने शिकायत दर्ज कराई है। बताया कि विशाल अपने साथी शेखर गुप्ता तथा बलवान मेवाड़ा के साथ कोचिंग के ऑफिस में बैठे थे। गुरुवार रात करीब 8:30 बजे विशाल के सिर के पास से कोई वस्तु तेजी से निकलकर सामने की दीवार में जा टकराई, जिससे तेज आवाज हुई। दीवार पर लगे कोचिंग क्लास के फ्लेक्स पर यह गोलीनुमा चीज टकराई, जिससे फ्लेक्स पर रगड़ का निशान भी बन गया। विशाल व उसके साथियों ने जब वहां ढूंढा तो उन्हें पिस्टल की आधी बुलेट मिली। किसी अज्ञात व्यक्ति ने विशाल सिसोदिया को जान से मारने की नीयत से पिस्टल से यह गोली चलाई थी।
बुलेट मिलने के बाद तीनों लोगों ने जब ऑफिस के बाहर निकल कर देखा तो उन्हें कोई नहीं दिखा। परिजनों को रात को ही घटना की जानकारी दी गई, जिसके बाद वह आधा बुलेट का टुकड़ा लेकर मंडी पुलिस थाना पर रिपोर्ट लिखाने पहुंचे। पुलिस ने इस मामले में धारा 307 के तहत देर रात प्रकरण दर्ज किया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।