{"_id":"636e08931c90d823406e81ae","slug":"deranged-woman-ruckus-at-shajapur-women-police-station-threats-to-kill-policemen","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shajapur: थाने पर विक्षिप्त महिला का हंगामा, पत्थर उठाकर पुलिस को दी जान से मारने की धमकी, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shajapur: थाने पर विक्षिप्त महिला का हंगामा, पत्थर उठाकर पुलिस को दी जान से मारने की धमकी, वीडियो वायरल
Fri, 11 Nov 2022 02:21 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Fri, 11 Nov 2022 02:21 PM IST
सार
शाजापुर के सोमवारिया बाजार में स्थित महिला थाने में एक विक्षिप्त महिला के हंगामे से पुलिसकर्मी दहशत में हैं। महिला ने पति की शिकायत की थी, जिस पर महिला के पति को पुलिस ने इलाज कराने के लिए समझाइश दी, लेकिन बावजूद इसके महिला थाने में हंगामा कर रही है।
विज्ञापन
थाने में विक्षिप्त महिला का हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाजापुर जिले के सोमवारिया बाजार में स्थित महिला थाने के पुलिसकर्मी इन दिनों एक विक्षिप्त महिला के हंगामे से परेशान है। विक्षिप्त महिला आये दिन थाने पहुंच रही है और पत्थर उठाकर पुलिसकर्मियों को जान से मारने की धमकी दे रही है। महिला का थाने में हंगामा करते हुए वीडियो भी वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि महिला ने चार अक्टूबर को एक आवेदन दिया था, जिसमें उसने पति द्वारा इलाज न कराने और घर से निकाल देने की शिकायत पुलिस से की थी, जिस पर पुलिस ने उसके पति को समझाइश देकर छोड़ दिया था, वहीं महिला को लगता है कि पुलिस ने उसकी शिकायत पर एक्शन नहीं लिया, जिसके चलते महिला नाराज है और थाने में पहुंचकर हंगामा कर रही है।
विज्ञापन
महिला थाना प्रभारी पार्वती गौड़ ने बताया महिला पूजा पति बलराम विक्षिप्त है और दो तीन दिन से थाने पर आकर हंगामा कर रही है, पत्थर मार रही है। महिला ने पति के द्वारा इलाज न कराने का आवेदन दिया था, आवेदन पर पति को बुलाकर इलाज कराने की समझाइश दी थी। महिला का इलाज भी चल रहा है।
विक्षिप्त महिला के हंगामे से दहशत में पुलिसकर्मी
विक्षिप्त महिला के कारण थाने में दहशत का माहौल है। बीते दो-तीन दिन से महिला इस तरह की हरकतें कर रही है। महिला थाना प्रभारी पार्वती कोर्ट ने बताया कि महिला को काफी समझाइश दी किंतु मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण वह इस तरह की हरकतें कर रही है। उन्होंने बताया कि महिला के पति को भी बुलाकर समझाइश दी गई है।