फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shajapur News ›   Bharat Jodo Nyay Yatra in MP: Rahul Gandhi Statement on PM Narendra Modi News in Hindi

Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल बोले, मोदी जी चाहते हैं कि आप मोबाइल देखो, जय श्री राम बोलो और भूखे मर जाओ

Tue, 05 Mar 2024 03:31 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर Published by: रवींद्र भजनी Updated Tue, 05 Mar 2024 03:31 PM IST
सार

Bharat Jodo Nyay Yatra Update : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मंगलवार को शाजापुर पहुंची। यहां राहुल ने PM मोदी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोदी जी चाहते हैं कि युवा मोबाइल देखें। जय श्री राम बोलें और भूखे मर जाएं।

विज्ञापन
Bharat Jodo Nyay Yatra in MP: Rahul Gandhi Statement on PM Narendra Modi News in Hindi
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मंगलवार को शाजापुर पहुंची। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा राघौगढ़ से चलकर शाजापुर पहुंची। यहां उन्होंने रोड शो किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाने साधे। उन्होंने कहा कि मोदी जी चाहते हैं कि आप मोबाइल देखो। जय श्री राम बोलो और भूखे मर जाओ। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जातिवाद और धर्मवाद को बढ़ावा देते हुए आपस में लड़वा रहे हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा सुबह 11 बजे शाजापुर जिला मुख्यालय पहुंची। राहुल गांधी के रोड शो के दौरान जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया। हालांकि, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने अपने कार्यकर्ताओं का ही अभिवादन स्वीकार नहीं किया। इस दौरान कई घंटे पहले ही प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से शहरी हाईवे पर लोगों की आवाजाही बंद कर दी थी। इससे राहगीरों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा। कई जगहों पर पुलिस से बहस भी हुई। कई स्थानीय कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का स्वागत करने का प्रयास किया लेकिन उन्हें भी रोक दिया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन




मोदी-मोदी, जय श्री राम के नारों से राहुल का स्वागत
शाजापुर शहर में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत में ही भाजपा के कुछ कार्यकर्ता पार्टी का झंडा लेकर पहुंचे थे। उन्होंने राहुल गांधी का स्वागत मोदी-मोदी नारे लगाकर किया। इसे सुनकर राहुल गांधी खुद गाड़ी से उतरे। भाजपा कार्यकर्ताओं के पास पहुंचे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम के नारे भी लगाए। कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के हाथ में आलू भी दिए। उनसे कहा कि आलू से सोना बना दीजिए।


भाषा को भाषा से, धर्म को धर्म से लड़ाती है भाजपा
राहुल ने आरोप लगाया कि भाजपा भाषा को भाषा से लड़ाती है। धर्म को धर्म से लड़ाती है। जाति को जाति से लड़ाती है। इसके खिलाफ हमने भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली है। उन्होंने आरोप लगाया कि युवाओं को बेरोजगार बना दिया है और वह दिनभर रील्स देखते रहते हैं। सारा रोजगार तो चीन के युवाओं को मिल रहा है। इन युवाओं को न्याय दिलाने के लिए ही यात्रा निकाल रहा हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed