फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shajapur News ›   Accident happened while refilling gas in Maruti van in Shajapur

Shajapur: मारुति वैन में गैस रिफिल करते समय हादसा, आग लगने से जलकर खाक हुआ वाहन

Wed, 18 Oct 2023 01:22 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 18 Oct 2023 01:22 PM IST
सार

Shajapur: शुजालपुर में मारुति वैन में घरेलू गैस सिलेंडर से गैस रिफिल करते समय नीलकंठेशवर कॉलोनी में मंगलवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। स्पार्किंग से गैस ने आग पकड़ ली और चंद मिनट में ही पूरा वाहन जलकर खाक हो गया।
 

विज्ञापन
Accident happened while refilling gas in Maruti van in Shajapur
मारुति वैन में गैस रिफिल करते समय हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शुजालपुर के नीलकंठेश्वर कॉलोनी में एक बड़ा हादसा सामने आया है। इस कॉलोनी के सबसे पीछे वाले हिस्से में खाली पड़ी जमीन पर चार युवक गैस रिफिल करने के लिए मारुति वैन में सरेआम अवैध रूप से मशीन लगाकर गैस भर रहे थे। अचानक स्पार्किंग से आग लग गई और मारुति वैन को आग ने पूरी तरह घेर लिया। अचानक कॉलोनी में बीच मैदान में वाहन में लगी आग को देखकर लोग जमा हुए, तो चारों युवक भाग खड़े हुए।

विज्ञापन



अवैध रूप से चल रहा गैस रिफिल का धंधा

बता दें कि इसको लेकर नीलकंठेश्वर कॉलोनी के रहवासियों ने बताया कि यहां हर दिन वाहनों में अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेंडर से गैस रिफिल करने का गोरख धंधा चलता है और मना करने पर यह काम करने वाले युवक लोगों को धमकाते भी है। हालांकि इस घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई है तथा कोई जनहानी नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed