फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shajapur: Vehicle full of laborers overturned, 12 injured, three sent to Shajapur hospital in critical condition

शाजापुर: मजदूरों से भरा वाहन पलटा, 12 घायल, तीन की हालत गंभीर होने पर शाजापुर अस्पताल भेजा

Wed, 05 Jan 2022 03:25 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 05 Jan 2022 03:25 PM IST
सार

मजदूरों को ले जा रहा एक यात्री वाहन सड़क किनारे अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे लगभग 12 लोग घायल हुए हैं। इनमें से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। शाजापुर जिला अस्पताल में इलाज दिया जा रहा है। 

विज्ञापन
Shajapur: Vehicle full of laborers overturned, 12 injured, three sent to Shajapur hospital in critical condition
प्रतीकात्मक चित्र - फोटो : social media

विस्तार

मजदूरों को ले जा रहा एक यात्री वाहन सड़क किनारे अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे लगभग 12 लोग घायल हुए हैं। इनमें से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जिले के पालनाखेडी गांव के पास एक मैजिक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में गिर गया, जिससे उसमें सवार 12 लोग घायल हो गए। हादसे में घायल हुए लोगों को 108 एंबुलेंस और डायल हंड्रेड वाहन से मक्सी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां 3 लोगों को ज्यादा चोट आने पर शाजापुर जिला अस्पताल भेजा गया। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। बताया जाता है कि यह मैजिक वाहन मजदूरों को भरकर मक्सी आ रहा था। इसी दौरान अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। घटना के वक्त मैजिक वाहन में 20 से अधिक सवारियां भरी हुई थीं। गाड़ी पलटते ही अफरातफरी मच गई। लोग जैसे-तैसे बाहर निकले और दूसरों को निकालने में मदद की।


घायलों के पहुंचने के बाद जिला अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में भीड़ लग गई। चिकित्सकों ने घायलों का उपचार करके वार्ड में शिफ्ट कराया है। घटना के बाद पुलिस ने हादसे का शिकार हुई गाड़ी की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। साथ ही हादसे की वजह भी तलाशी जा रही है। वही घायलों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed