फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shajapur: Death of two girls aged 10 and 11 who went to bathe in water filled in mining pits

शाजापुर: माइनिंग के गड्ढों में भरे पानी में नहाने गई 10 और 11 साल की दो बच्चियों की मौत 

Thu, 09 Dec 2021 12:46 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजपुर Published by: रवींद्र भजनी Updated Thu, 09 Dec 2021 12:46 PM IST
सार

शाजापुर जिले में गड्ढों में भरे पानी में नहाने गई दो बच्चियों की डूबने से मौत हो गई। सड़क निर्माण के दौरान मिट्टी-मुरम निकालने से यह गड्ढे बने हैं। एक सप्ताह में इस तरह का यह दूसरा हादसा है।  

विज्ञापन
Shajapur: Death of two girls aged 10 and 11 who went to bathe in water filled in mining pits
शाजापुर का वह गड्ढ़ा, जिसके पानी में दो बच्चियों की डूबकर मौत हो गई। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले के सलसलाई थाना क्षेत्र में दो बच्चियों की गड्ढ़ों में भरे पानी में डूबने से मौत हो गई। यह गड्ढ़े सड़क निर्माण के लिए मुरम-मिट्टी निकालने से बने थे। दोनों बच्चियां पारदी परिवार से हैं, जो इन गड्ढ़ों में भरे पानी में नहाने गई थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


चौकी मुरादाबाद के पास बुधवार को तीन बच्चियां नहाने गई थी। 10 साल की इंदेशनी पुत्री जिदेश और 11 साल की समरीन पुत्री गौतम के साथ एक छह साल की लड़की थी। तीनों पानी में नहा रहे थे, जब इंदेशनी और समरीन गहराई में चली गई और डूब गई। तीसरी बच्ची किनारे आकर रोने लगी और उसने डेरे में जाकर घटना की जानकारी दी। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर दोनों बच्चियों को पानी से निकाला और पुलिस को बुलाया। दोनों को सारंगपुर के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया। 
विज्ञापन


एक महीने पहले ही इलाके में आया था परिवार 
जिन दो परिवारों की बेटियों की मौत हुई है, वे पारदी समाज से हैं। एक महीने पहले ही चौकी मुरादाबाद क्षेत्र में आए थे। यह समाज खानाबदोश है और यहां-वहां घूमकर ही जीवन-बसर करता है। डेरे के पास ही गड्ढा था, जहां से लोग पानी का इस्तेमाल कर रहे थे।    
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed