Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Youth dies in collision between two bikes; accident occurred near Semriha School

एमपी एक्सीडेंट: शहडोल में दो मोटरसाइकिलों की जोरदार टक्कर, 26 वर्षीय युवक की मौके पर मौत, परिवार में पसरा मातम

Tue, 03 Nov 2026 02:26 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Tue, 03 Nov 2026 02:26 PM IST
सार

शहडोल के जैतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरिहा में दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में 26 वर्षीय सुग्रीव पाव की मौत हो गई। हादसा स्कूल के पास हुआ। सिर में गंभीर चोट लगने से युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

 

विज्ञापन
Youth dies in collision between two bikes; accident occurred near Semriha School
शव के पास मौजूद परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जैतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरिहा में दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसा सेमरिहा स्कूल के पास हुआ, जहां दूसरी बाइक की टक्कर से युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सिर में गंभीर चोट आने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, ग्राम सेमरिहा निवासी सुग्रीव पाव मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान स्कूल के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी जोरदार थी कि सुग्रीव उछलकर सड़क किनारे जा गिरा। उसके सिर में गंभीर चोट आई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


पढ़ें:  कूनो से निकलकर राजस्थान होते हुए गुना के जंगल में पहुंचा चीता, वन विभाग ने करवाई मुनादी
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे परिजन, परिवार में पसरा मातम
हादसे के बाद सड़क किनारे युवक के पड़े होने की सूचना परिजनों तक पहुंची। शिकायतकर्ता राजनबिहारी पाव परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे, जहां सुग्रीव मृत अवस्था में मिला। अचानक हुई इस घटना से परिवार में मातम छा गया। बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान दूसरी मोटरसाइकिल का चालक तेज रफ्तार से वाहन चला रहा था। टक्कर के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

पुलिस ने दर्ज की शिकायत
घटना को लेकर जैतपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर आवश्यक जानकारी जुटाई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों और दूसरी मोटरसाइकिल के चालक की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed