फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   Youth dies after being hit by a train under suspicious circumstances, police starts investigation

MP News: संदिग्ध हालात में युवक की ट्रेन से कटकर मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

Mon, 17 Apr 2023 05:28 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: रवींद्र भजनी Updated Mon, 17 Apr 2023 05:28 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के शहडोल में 20 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन से कटकर मौत हो गई। पुलिस को मौत के कारणों का पता नहीं लग सका है। उसने जांच शुरू कर दी है। 
 

विज्ञापन
Youth dies after being hit by a train under suspicious circumstances, police starts investigation
death - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

शहडोल जिले में संदिग्ध परिस्थितियों में 20 वर्षीय युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। जिले के ब्योहारी थाना क्षेत्र के अखेटपुर झारोसी रेलवे क्रॉसिंग में युवक की लाश रेलवे ट्रैक पर पड़ी मिली। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। 

विज्ञापन


सहायक उप-निरीक्षक संतोष कोल ने बताया है कि नीलेश कोल पिता शंकर कोल, उम्र 20 वर्ष, ब्योहारी थाना क्षेत्र के ग्राम कोयलारी का रहने वाला है। शाम को वह घर से एक दोस्त के साथ निकला था। रातभर वापस नहीं लौटा। सुबह से ही परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। काफी तलाशने के बाद भी परिजनों को नीलेश नहीं मिला। कुछ देर बाद पुलिस ने परिजनों को खबर दी कि रेलवे ट्रैक पर एक युवक कटकर मर गया है। उसकी शिनाख्त के लिए परिजनों को बुलाया गया। मृतक की पहचान नीलेश के नाम से हुई। पुलिस ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ी से कटने की वजह से नीलेश की मौत हुई है। पुलिस के अनुसार मृतक की मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच पुलिस कर रही है परिजनों के अनुसार मृतक अपने एक साथी के साथ निकला था लेकिन साथी उसका घर पर था और मृतक रात भर घर वापस नहीं लौटा था हर पहलुओं की पुलिस बारीकी से पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed