फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   Youth Congress celebrates black day of democracy in Shahdol on Rahul Gandhi parliament membership cancellation

Rahul Gandhi: युकां ने मनाया लोकतंत्र का काला दिवस, कहा-भारत जोड़ो यात्रा से मिले अपार जन समर्थन से डरी भाजपा

Sat, 25 Mar 2023 03:58 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 25 Mar 2023 03:58 PM IST
सार

राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने पर शहडोल में युवा कांग्रेस ने लोकतंत्र का काला दिवस मनाकर प्रदर्शन किया। वहीं, जिला कांग्रेस कमेटी ने भी गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने में की गई हड़बड़ी के मुद्दे को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Youth Congress celebrates black day of democracy in Shahdol on Rahul Gandhi parliament membership cancellation
मुंह पर ताला लगाकर प्रदर्शन करते जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुभाष गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के शहडोल में शनिवार को युवा कांग्रेस ने लोकतंत्र का काला दिवस मनाया। युवा कांग्रेस शहडोल का कहना है कि देश की जनता का धन लूट कर ठग विदेश भाग गए। उनके खिलाफ बयान देने के जुर्म में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता और वायनाड सांसद राहुल गांधी की सदस्यता रद्द की गई। यह विरोध-प्रदर्शन युवा कांग्रेस ने जिलाध्यक्ष अनुपम गौतम के नेतृत्व में किया। इस दौरान युकां ने टायर जलाकर भाजपा की ‘तानाशाही सरकार’ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

विज्ञापन


‘भाजपा को अडानी मामले पर जेपीसी जांच से पोल खुलने का डर’
युवा कांग्रेस ने आरोप लगाते हुए कहा कि बीते दिनों राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उन्हें मिले अपार जन समर्थन से भाजपा चिंता में पड़ गई है। उसे अब सत्ता खोने का डर सताने लगा है। वहीं, दूसरी ओर अडानी मामले पर जेपीसी जांच से पोल खुलने का डर भी भाजपा को सता रहा है। भाजपा को पता है कि अगर संयुक्त संसदीय समिति का गठन हुआ और उसने अडानी मामले की जांच की तो भाजपा की केंद्रीय सरकार और अडानी के बीच का रिश्ता उजागर हो जाएगा।
विज्ञापन


युवा कांग्रेस ने कहा कि इन सब मुद्दों से ध्यान भटकाने और लोकतंत्र को खत्म करने के लिए भाजपा की केंद्र सरकार तरह-तरह के हथकंडे अपना रही है। न्यायालय के फैसले के महज चंद घंटे बाद राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करना, भाजपा की बौखलाहट को दर्शा रहा है। युवा कांग्रेस की ओर से किए गए प्रदर्शन में राजेश सोंधिया, निशांत जोशी, सनी खान, सोनू चौबे, बादल वंशकार, शिवम गोस्वामी, मोनू वर्मा, कृष्णा सोंधिया, आशीष गोले, वीरू, विवेक, अनुज, नीरज, राकेश शर्मा और भारी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
‘केंद्र सरकार बोलने की आजादी छीनना चाह रही’
युवा कांग्रेस के साथ-साथ जिला कांग्रेस कमेटी ने भी राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने में की गई हड़बड़ी के मुद्दे को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुभाष गुप्ता अनोखे अंदाज में प्रदर्शन करते नजर आए। उन्होंने अपने मुंह में एक छोटा ताला रस्सी के सहारे बांध रखा था।

इसके जरिए कांग्रेस इस बात का संकेत दे रही थी कि आज भाजपा की केंद्र सरकार आमजन से बोलने की आजादी भी छीनना चाह रही है। जो भाजपा के खिलाफ बोलता है उसके पीछे ईडी, सीबीआई समेत अन्य सरकारी एजेंसियों को लगा दिया जाता है। भाजपा चाहती है कि विपक्ष अपना मुंह बंद रखे और भाजपा को मनमानी करने दी जाए।


कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि राहुल गांधी ने सच बोला था, लेकिन उस सच से भजपा घबरा रही है। वहीं, अब भाजपा की तानाशाही ज्यादा दिनों तक नहीं चलेगी। आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ होना तय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed