{"_id":"6709507c4dc8d9753b031b39","slug":"young-man-died-after-being-crushed-under-a-pickup-inside-the-house-people-said-he-was-a-thief-police-is-investigating-shahdol-news-c-1-1-noi1220-2206213-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: घर के अंदर पिकअप के नीचे दबने से युवक की मौत, लोगों ने कहा चोर थे, पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: घर के अंदर पिकअप के नीचे दबने से युवक की मौत, लोगों ने कहा चोर थे, पुलिस कर रही जांच
Fri, 11 Oct 2024 10:06 PM IST
शहडोल ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2024 10:06 PM IST
सार
ब्यौहारी थाना प्रभारी अरुण पांडे ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर गई पुलिस को पिकअप के नीचे एक शव मिला है। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने मर्ग कायम किया है। घर के मालिक और पड़ोसियों से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
ब्यौहारी थाना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहडोल जिले में पिकअप के नीचे दबने से युवक की मौत हो गई। यह घटना ब्यौहारी थाना के गोदावल मार्ग पर शुक्रवार शाम घटित हुई है। घटना के बाद पुलिस का कहना है कि मौत किन परिस्थितिया में हुई है, यह अभी संदिग्ध है। पिकअप कौन चला रहा था और युवक उसके नीचे कैसे दबा, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि मोनू सिंह के घर में एक पिकअप खड़ी थी। घटना के समय घर में कोई भी मौजूद नहीं था। पुलिस के अनुसार, मोनू सिंह आपने परिवार के साथ भंडारे का प्रसाद लेने पास के ही एक मंदिर में गए हुए थे। पिकअप घर के अंदर थी और बाहर से मेन गेट भी बंद था। तभी गेट के अंदर से गाड़ी के स्टार्ट होने और युवक के चीखने के आवाज आई। मोहल्ले में मौजूद लोग गेट की तरफ दौड़े तभी लोगों ने देखा कि दो युवक गेट कूदकर भाग रहे हैं और एक युवक गाड़ी के नीचे दबा हुआ पड़ा था। पुलिस ने मृतक युवक की पहचान प्रवीण लोनी पिता पप्पू लोनी (25) निवाशी उमर खोही के रूप में की है।
विज्ञापन
पुलिस चोरी के एंगल में कर रही जांच
स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि मोनू सिंह के सूने घर में तीन युवक चोरी की नियत से घुसे होंगे। इसी दौरान हादसा होने के बाद एक युवक गाड़ी के नीचे फंस गया और दो युवक गेट कूद कर भाग गए। पुलिस मोनू सिंह समेत मोहल्ले के लोगों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
