{"_id":"669b6b820dbbb650d50e64bb","slug":"what-was-your-promise-congress-congress-people-demonstrated-under-the-leadership-of-yuka-state-president-shahdol-news-c-1-1-noi1220-1910028-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्या हुआ तेरा वादा: युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में निकाली मशाल रैली, सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्या हुआ तेरा वादा: युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में निकाली मशाल रैली, सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
Sat, 20 Jul 2024 06:33 PM IST
शहडोल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2024 06:33 PM IST
सार
मशाल जुलूस निकालकर युवा कांग्रेस ने नीट परीक्षा और प्रदेश में हुए नर्सिंग कॉलेज घोटाला में कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही इसमें दोषी नेताओं के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने समेत अन्य मांग की गईं।
विज्ञापन
युवा कांग्रेस ने मशान रैली निकालकर किया प्रदर्शन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विधानसभा चुनाव में किए गए वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाते हुए युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मितेन्द्र दर्शन सिंह के नेतृत्त्व में शहडोल मुख्यालय में मशाल रैली निकालकर कांग्रेस जनों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। यह मशाल जुलूस युवा कांग्रेस द्वारा चलाई जा रही क्या हुआ तेरा वादा मुहिम के तहत किया गया।
मशाल जुलूस कांग्रेस कार्यालय से शुरू होकर गांधी चौक पहुंची, जिसमें सैकड़ों कांग्रेसी शामिल थे। रैली के दौरान गांधी चौक और इंदिरा चौक पर पुलिस को यातायात का आवागमन बंद करना पड़ा। जिससे जाम की स्थिति देखी गई। गांधी चौक में कोतवाली थाना प्रभारी सोहागपुर थाना प्रभारी सहित दर्जनों भर पुलिसकर्मी तैनात रहे।
मशाल जुलूस निकालकर युवा कांग्रेस ने नीट परीक्षा और प्रदेश में हुए नर्सिंग कॉलेज घोटाला में कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही इसमें दोषी नेताओं के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग भी की गई। साथ ही जिले में निजी कंपनी (रिलायंस, अल्ट्राटेक) में लोकल युवाओं को रोजगार न देने और एमपी 18 रजिस्ट्रेशन की चार पहिया निजी गाड़ियों का धुरवार टोल वसूली का विरोध किया गया।
विज्ञापन
युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अनुपम ने बताया कि शहर से 5 किलोमीटर दूर पर टोल प्लाजा है, जिससे लोकल लोगों को आने-जाने में बार-बार टोल देना पड़ता है। युवा कांग्रेस ने इसका विरोध कर एमपी 18 रजिस्ट्रेशन के वाहनों को छूट देने की मांग की है।
इससे पूर्व युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सिह की अध्यक्षता में कांग्रेस भवन मे बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे प्रदेश में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद करने की बात कही गई। उक्त कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुभाष गुप्ता, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुपम गौतम, पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश कटारे, नीरज द्विवेदी, हनुमान मिश्रा, अजय अवस्थी, राजेश सोंधिया, शिवशंकर शुक्ला, पीयूष शुक्ला, शिंपी अग्रवाल, सीमा सिंह और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।