{"_id":"65fd53bc97ecd64c1c06da2d","slug":"two-tractors-seized-while-illegally-excavating-and-transporting-sand-in-shahdol-2024-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन करते दो ट्रैक्टर जब्त, पुलिस ने दर्ज किया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन करते दो ट्रैक्टर जब्त, पुलिस ने दर्ज किया केस
Fri, 22 Mar 2024 03:17 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 22 Mar 2024 03:17 PM IST
सार
पपौंध और सिंहपुर पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन करते दो ट्रैक्टरों को जब्त किया है। पुलिस टीम को आता देख वाहन चालक मौके से फरार हो गया। चालक और वाहन मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन
पुलिस ने जब्त किया ट्रैक्टर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहडोल जिले में रेत चोरी रुकने का नाम नहीं ले रही है। जिले पुलिस ने दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन करते हुए दो ट्रैक्टरों को जब्त किया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पपौंध और सिंहपुर पुलिस ने रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन करते दो ट्रैक्टर जब्त किए हैं। पपौंध पुलिस को जानकारी मिली थी कि विजयसोता की तरफ से रेत का अवैध परिवहन किया जा रहा है। पुलिस ने दबिश देकर वाहन क्रमांक एमपी 54 ए 8756 को लोड रेत के साथ जब्त किया। पुलिस को आता देख वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने चालक और वाहन मालिक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
इसी तरह सिंहपुर पुलिस ने बिना नंबर के ट्रैक्टर को रेत का अवैध परिवहन करते जब्त किया। आरोपी चालक नरेश बैगा पिता ओमप्रकाश (25) निवासी पडरिया मानपुर और वाहन मालिक के खिलाफ खनिज अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
बता दें कि तीन दिन पहले रेत चोरी कर आ रहा ट्रैक्टर ब्यौहारी क्षेत्र में पलट गया था। हादसे में चालक की मौत हो गई थी। अवैध खनन और परिवहन को रोकने के लिए खनिज और पुलिस विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। लेकिन, इसके बाद भी यह रुकने का नाम नहीं ले रहा है।
