फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   Two Poachers held for killing Leopard in Shahdol district of Madhya Pradesh

Shahdol News: शहडोल में शिकारियों ने बिछाई वायर, करंट लगने से तेंदुएं की मौत, दो शिकारी गिरफ्तार

Sat, 06 Aug 2022 11:32 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 06 Aug 2022 11:32 AM IST
सार

शहडोल के जंगल में शिकारियों ने वायर बिछाकर करंट फैलाया और एक तेंदुआ उसकी चपेट में आकर मारा गया। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। 
 

विज्ञापन
Two Poachers held for killing Leopard in Shahdol district of Madhya Pradesh
तेंदुआ - फोटो : Social Media

विस्तार

मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में शिकारियों ने जंगली जानवर का शिकार करने के लिए करंट वाली वायर बिछाई थी। इसकी चपेट में आने से एक तेंदुएं की मौत हो गई। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन

शहडोल के वन मंडल अधिकारी (उत्तर) गौरव चौधरी ने बताया कि पूर्ण वयस्क तेंदुएं की लाश ब्योहारी रेंज के खारपा बीट में झाड़ियों में बरामद हुई है। अलर्ट करने पर संजय टाइगर रिजर्व के डॉग स्क्वॉड को सुराग हासिल करने के लिए तैनात किया गया था। शुरुआती जांच में पता चला है कि शिकारियों ने किसी अन्य जानवर को पकड़ने के लिए वायर बिछाई थी। उसकी चपेट में तेंदुआ आ गया और करंट लगने से उसकी मौत हो गई। शिकारियों ने इसके बाद तेंदुएं की लाश को झाड़ियों में ठिकाने लगाया और फरार हो गए।  चौधरी ने कहा कि इस मामले में हमने दो लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ जारी है। तेंदुआ करीब सात साल का है। ऐसा लग रहा है कि उसकी मौत दो-तीन दिन पहले हुई है। 
विज्ञापन


मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा तेंदुएं 
मध्यप्रदेश में देशभर में सबसे ज्यादा तेंदुएं हैं। 2018 में तेंदुओं की गणना की गई थी। इसके हिसाब से मध्यप्रदेश में 3,421 तेंदुएं हैं। दूसरे नंबर पर कर्नाटक है, जहां सिर्फ 1,783 तेंदुएं हैं। पिछले कुछ समय से मध्यप्रदेश में तेंदुओं की मौत चिंता का कारण बना हुआ है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार 2021 तक पांच साल में 255 तेंदुओं की मौत हुई थी। यानी हर साल तकरीबन 51 तेंदुएं अकेले मध्यप्रदेश में मारे गए हैं। पिछले साल अगस्त तक 56 से अधिक तेंदुओं की मौत हुई थी। इस साल भी करीब इतने ही तेंदुएं मारे जा चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed