{"_id":"6551cc47e185066845079995","slug":"two-people-killed-in-dispute-over-gambling-on-diwali-in-shahdol-2023-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: शहडोल में दीपावली पर चल रहा था जुआ, पैसों के लेन-देन पर विवाद, दो भाइयों ने दो युवकों को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: शहडोल में दीपावली पर चल रहा था जुआ, पैसों के लेन-देन पर विवाद, दो भाइयों ने दो युवकों को मार डाला
Mon, 13 Nov 2023 12:42 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Mon, 13 Nov 2023 12:42 PM IST
सार
Shahdol: दीपावली की रात शहडोल शहर के चांदनी चौक पर 2 युवकों की नृशंस हत्या कर दी गई। यहां दो भाइयों ने मिलकर चाकू-गुप्ती से वारदात को अंजाम दिया। इस वारदात का वीडियो भी सामने आया है। दरअसल, जुआ खेलने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि भाइयों ने मिलकर दो युवकों की हत्या कर दी।
विज्ञापन
दो लोगों की सरेआम की गई हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संभागीय मुख्यालय में अधिकारियों की नाक के नीचे दिवाली का त्योहार खूनी हो गया। नगर के ह्रदय स्थल में जुआ के अनैतिक खेल में दो लोगों की हत्या कर दी गई। हत्या की वारदात उस समय हुई जब विधानसभा निर्वाचन को लेकर पुलिस और सशत्र बल सड़कों पर फ्लैग मार्च में लगा है। हत्या जैसी जघन्य घटना ने सुरक्षा की पोल खोल कर रख दी है।
विज्ञापन
खुलेआम जुआ फड़ संचालित हो रहा है
बता दें कि कोतवाली थाना क्षेत्र के दरभंगा चौक में खुलेआम जुआ फड़ संचालित हो रहा था। जिसमें दो पक्षों में पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ। विवाद बढ़ते हुए चांदनी चौक पहुंचे रिजवान कुरैशी एवं सीनू लक्ष्मण को दो भाइयों ने मिलकर चाकू व गुप्ती से कई बार वार किया, जिससे दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार सचिन एवं शेखर दोनों भाई हैं, इन दोनों युवकों ने रिजवान एवं सीनू पर हमला बोल दिया, जिससे दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
दो युवकों की सरेआम हत्या का वीडियो बनाते रहे लोग
रेलवे कॉलोनी स्थित चांदनी चौक में जब दो युवकों की हत्या हुई. वहां काफी लोग मौजूद थे। लोग अपने घरों की छत पर खड़े होकर इस घटना को अपने मोबाइल के कमरे में कैद कर रहे थे। तो वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि कोतवाली पुलिस व कंट्रोल रूम तथा पुलिस की डायल हंड्रेड को भी खबर दी गई थी, लेकिन काफी देर बाद वहां पुलिस मौके पर पहुंची, जिसकी वजह से दोनों आरोपी घटना को बेखौफ तरीके से अंजाम देकर वहां से भाग खड़े हुए।
विज्ञापन
पुलिस ने परिवार पर बनाया दबाव कराया सरेंडर
जब दो युवकों की हत्या हो गई, तब पुलिस नींद से जागी और घटनास्थल पहुंची। हालांकि वहां मौजूद लोगों ने खून से लथपथ दोनों युवकों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को ही मृत्यु घोषित कर दिया। बताया जा रहा कि पुलिस ने आरोपी के परिवार पर दबाव बनाया, जिसके बाद दोनों आरोपियों ने परिवार के दबाव की वजह से सरेंडर कर दिया है। कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों को अपनी गिरफ्त में ले लिया है।
