{"_id":"6518432369544d62fd036958","slug":"two-farmers-died-due-to-lightning-while-working-in-the-fields-in-shahdol-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो किसानों की मौत; खेत में काम करने के दौरान हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो किसानों की मौत; खेत में काम करने के दौरान हुआ हादसा
Sat, 30 Sep 2023 09:17 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 30 Sep 2023 09:17 PM IST
सार
Shahdol: शहडोल में आकाशीय बिजली गिरने से खेत में काम कर रहे दो किसान बुरी तरह झुलस गए, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
बिजली गिरने से दो किसानों की मौत
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के शहडोल में अकाशीय बिजली गिरने से शनिवार शाम दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान लखन सिंह पिता घनश्याम सिंह (52) और मुनेश सिंह पिता रामसिंह (48) दोनों निवासी श्यामडीह खुर्द थाना सोहगपुर के रूप में की गई है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि शनिवार शाम को अचानक आसमान में बादल छाए और तेज गर्जना शुरू हो गई। जानकारी के मुताबिक, लखन सिंह और मुनेश सिंह दोनों अपने खेत में काम कर रहे थे। उसी दौरान वे आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। जिसमें झुलसने से दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
