फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   Truck crushes bike, youth dies on the spot, condition of other is critical, Gohparu incident

Shahdol News: तेज रफ्तार ट्रक ने दो युवकों को रौंदा, एक की मौके पर मौत तो दूसरा जिंदगी के लिए कर रहा संघर्ष

Sun, 10 Nov 2024 06:04 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Sun, 10 Nov 2024 06:04 PM IST
सार

शहडोल में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। उसका साथी गंभीर घायल हुआ है। दोनों बाइक पर सवार थे, तभी उन्हें तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। 

विज्ञापन
Truck crushes bike, youth dies on the spot, condition of other is critical, Gohparu incident
घटना स्थल पर खड़े लोग

विस्तार

शहडोल के गोहपारू थाना क्षेत्र के शहडोल रीवा मार्ग में सेमरा के पास भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई तो दूसरा युवक गंभीर घायल हुआ है। घटना के बाद घायल को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया है।
विज्ञापन


बताया गया कि तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया जिसमें एक युवक की मौके पर मौत हो गई है। दुसरा गंभीर घायल हुआ है। गोहपारू थाना क्षेत्र के सेमरा पुलिया के पास यह दर्दनाक हादसा रविवार दोपहर हुआ है। पुलिस के अनुसार बाइक में सवार भोगराज सिंह (23) निवासी अमझोर आपने एक साथी के साथ मोटरसाइकिल में सवार होकर घर जा रहा था, तभी सेमरा पुलिया के पास तेज रफ्तार ट्रक में बाइक में सवार दो लोगों को कुचल दिया। इससे भोगराज की मौके पर मौत हो गई, बाइक में सवार दूसरा युवक इस घटना में गंभीर घायल हुआ है। घटना देख स्थानीय लोग मौके पर दौड़ पड़े जब तक चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया, गंभीर घायल को स्थानीय लोगों ने पुलिस की सहायता से अस्पताल भिजवाया है। जहां घायल का उपचार जारी है।
विज्ञापन


घटना के बाद शहडोल रीवा मार्ग में कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बनी, जानकारी मिलने के बाद तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त बाइक को सड़क से हटवाया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम की कार्रवाई के लिए मृतक युवक के शव को अस्पताल भिजवाया है।थाना प्रभारी विनय सिंह गहरवार ने बताया कि बाइक में दो लोग सवार थे, ट्रैक का पहिया बाइक सवारों के ऊपर से गुजरने की बात स्थानीय लोग बता रहे हैं। मौके पर एक युवक ने दम तोड़ दिया है, दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। जिसे मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया है। घटना के बाद ट्रक लेकर चालक फरार हो गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed