फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Truck and bus collided, one hand of a girl got separated from her body, four injured

MP News: शहडोल में दर्दनाक हादसा, ट्रक और बस की टक्कर में युवती का कटा हाथ, चार यात्री घायल

Wed, 04 Jun 2025 04:56 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Wed, 04 Jun 2025 04:56 PM IST
सार

ब्यौहारी ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ निशांत सिंह परिहार ने बताया कि युवती की हालत नाजुक है, शरीर से उसका एक हाथ अलग हो गया है, हमने ड्रेसिंग कर  अलग हाथ एवं युवती को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।

विज्ञापन
Truck and bus collided, one hand of a girl got separated from her body, four injured
टक्कर के बाद बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र स्थित गुरा घाटी में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। पक्षीराज ट्रैवल्स की एक बस और सामने से आ रहे ट्रक की टक्कर में चार यात्री घायल हो गए। वहीं बस में सफर कर रही एक युवती का हाथ शरीर से अलग हो गया, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


अंधे मोड़ पर हुआ हादसा

पुलिस के अनुसार, बस शहडोल से सीधी की ओर जा रही थी। जैसे ही बस अंधे मोड़ पर मुड़ी, सामने से आ रहे ट्रक से बस की साइड टकरा गई। इस दौरान कई यात्री खिड़कियों से बाहर झांक रहे थे, जिससे कई लोगों को चोटें आईं। घटना में शिवानी उपाध्याय नामक युवती, जो खिड़की से हाथ बाहर निकाले बैठी थी, उसका हाथ ट्रक से टकराकर कट गया और बस के अंदर ही गिर गया। इस दर्दनाक हादसे के बाद बस में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  ट्राला पलटते ही चपटी हुई कार, चार बच्चों समेत दो परिवार में नौ मौतें; झाबुआ हादसे की दर्दनाक तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की मदद

घटना की जानकारी मिलते ही ब्यौहारी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। युवती को कटे हुए हाथ सहित मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. निशांत सिंह परिहार ने बताया कि घायल युवती की हालत बेहद नाजुक है। उसका एक हाथ शरीर से पूरी तरह अलग हो चुका है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटनाग्रस्त बस को भी मौके से हटाया गया है ताकि यातायात बहाल किया जा सके।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed