{"_id":"65b09c8390f758644d0ecde5","slug":"traffic-dsp-tightened-the-noose-on-school-vehicles-2024-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol: स्कूली वाहनों पर यातायात डीएसपी ने कसा शिकंजा, कमी होने पर काटे गए चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol: स्कूली वाहनों पर यातायात डीएसपी ने कसा शिकंजा, कमी होने पर काटे गए चालान
Wed, 24 Jan 2024 10:43 AM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Wed, 24 Jan 2024 10:43 AM IST
सार
Shahdol: पुलिस अधीक्षक के निर्देश के बाद यातयात डीएसपी मुकेश दीक्षित के द्वारा स्कूली छात्रों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए स्कूली वाहनों की चेकिंग कर चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की है। स्कूली वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूल किया है।
विज्ञापन
स्कूली वाहनों पर यातायात डीएसपी ने कसा शिकंजा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस अधीक्षक ने यातायात डीएसपी मुकेश दीक्षित एवं उनकी टीम को निर्देशित किया था कि स्कूली छात्रों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए स्कूल में चलने वाले स्कूली बस, वैन एवं वाहनों की जांच की जाए। कमियां होने पर वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई भी की जाए, जिसको लेकर यातायात डीएसपी खुद मैदान पर उतरे और स्कूल में चलने वाले वाहनों पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
समन शुल्क वसूला
इस दौरान 35 स्कूल वाहनों की जांच की गई, जिसमें कमी पाई गई है। डीएसपी ने बताया है की जांच के दौरान 35 स्कूली वाहनों पर कार्रवाई कर चालान काटा गया है। जिसमें 20 हजार का समन शुल्क वसूल किया है। जिले में चलने वाले सभी स्कूली वाहनों की लगातार जांच की जा रही है, बुधवार को बुढार थाना क्षेत्र में स्थित स्कूलों पर यातायात की टीम सुबह से ही पहुंच गई है और कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
