फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Three hundred cattle caught by the civic bodies across the district,

Shahdol News: दस दिन में दो मौतों के बाद जागा प्रशासन, तीन सौ से अधिक मवेशियों को किया शहरों से बाहर

Wed, 29 May 2024 07:22 PM IST
Shahdol Bureau शहडोल ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2024 07:22 PM IST
सार

दस दिन में आवारा सांड के हमले में दो लोगों की मौत होने के बाद प्रशासन ने सक्रियता दिखाई और जिले से 300 से अधिक मवेशियों को पकड़ा है। इन मवेशियों को गोशाला और जंगलों में छोड़ा जा रहा है।  

विज्ञापन
Three hundred cattle caught by the civic bodies across the district,
शहडोल में आवारा पशुओं की धरपकड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल जिले में दस दिन में आवारा सांड के हमले से दो लोगों की मौत हो गई। इसके बाद प्रशासन ने आवारा मवेशियों की धरपकड़ शुरू कर दी है। पूरे जिले में 300 से अधिक मवेशियों को पकड़कर शहर से बाहर किया गया है। 

विज्ञापन


जिले के नगरीय निकायों की हांका गैंग ने सुबह-शाम आवारा मवेशियों को पकड़कर गौशाला व जंगलों मे छोड़ा। बीते दस दिन में सांड के हमले से जिले में दो लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बाद से ही शहडोल, बुढ़ार, धनपुरी, बकहो, जयसिंहनगर, ब्योहारी, बाण सागर में आवारा मवेशियों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। नगर पालिका शहडोल के मुख्य नगर पालिका अधिकारी अक्षत बुंदेला ने शहरवासियों से अपील की है कि इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। इसका प्रतिकूल प्रभाव जानवरों पर भी पड़ रहा है। इससे उनकी प्रवृत्ति में कुछ हिंसक व्यवहार पैदा हो गया है। हम लोगों को स्वयं इसका ध्यान रखना होगा। ऐसे जानवरो से दूरी बनाकर रखें। जब इन्हें कुछ खाने के लिए दें तो उनके पास न जाए बल्कि खाद्य सामग्री रखकर चुपचाप वहां से हट जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed