फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   Threat to kill medical store operator in Shahdol

Shahdol: दुकान बंद कर दो नहीं तो जान से धोना पड़ेगा हाथ; दबंगों ने केमिस्ट को दी धमकी, एसपी से शिकायत

Wed, 09 Aug 2023 09:39 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Wed, 09 Aug 2023 09:39 PM IST
सार

शिकायतकर्ता तिवारी ने आगे बताया कि घटना के अगले दिन ही जयसिंहनगर थाने में इसकी शिकायत गयी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की हुई।

विज्ञापन
Threat to kill medical store operator in Shahdol
पीड़ित मेडिकल स्टोर संचालक। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करकी में मेडिकल दुकान संचालित करने वाले दुकानदार को मोबाइल पर मैसेज के जरिए जान से मारने की धमकी दी गई है। इस बात की शिकायत पीड़ित के भाई ने संबंधित जैसिंहनगर थाने के साथ-साथ पुलिस अधीक्षक से भी की है।
विज्ञापन


बीते दिनों एसपी को दी गई लिखित शिकायत देते हुए शिवेंद्र तिवारी पिता श्रीप्रसाद तिवारी निवासी ग्राम खान्नौधी थाना गोहपारु ने बताया कि उसके बड़े भाई ने ग्राम करकी में मेडिकल स्टोर्स खोला है। इस बात से वहां ( करकी में ) पूर्व से एकता मेडिकल स्टोर्स नाम से दुकान संचालित करने वाले विजय प्रकाश शुक्ला पिता प्रेमदास शुक्ला द्वारा बीते 21 अप्रैल को उनके बड़े भाई के मोबाइल मे वाट्सएप और इंस्टाग्राम में धमकी भरा मैसेज भेजा गया। जिसमें कहा गया की हम अपनी दुकान करकी में बंद कर दें नहीं तो विजय प्रकश शुक्ला द्वारा मुझे जान से मार दिया जाएगा। शिकायतकर्ता तिवारी ने आगे बताया कि इस बात कि शिकायत घटना के अगले दिन जयसिंहनगर थाने में की गयी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की हुई। जिसके बाद पीड़ित अपनी फ़रियाद लेकर पुलिस अधीक्षक के पास शहडोल आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed